Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विंध्याचल धाम पहुंचे:विधायक रत्नाकर मिश्र ने यात्री सुविधाओं पर की चर्चा

    15 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। स्वागत के उपरांत मंत्री दयाशंकर सिंह और विधायक रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आवश्यक इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हुए। विधायक रत्नाकर मिश्र ने इस दौरान विंध्याचल धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार और स्थानीय विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मंत्री से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग का आग्रह भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मगल ध्वनियों के बीच हुआ श्रीसीता का जन्म:ठीक 12 बजे मंदिरों में आरती कर हुआ स्वागत,भई प्रकट कुमारी के पद गूंजे
    Next Article
    टीचर पर बच्ची को पीटने का आरोप, पीठ पर निशान:स्कूल देर से पहुंचने पर डंडे से मारा, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment