Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो:दोपहर में 3, रात में 3 घंटे का करेंगे युद्धाभ्यास; 5 किमी का एरिया सील, रूट डायवर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को फाइटर विमानों का एयर शो होगा। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अरवल कीरी करवत गांव के पास बने एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर के 9 फाइटर जेट रिहर्सल के लिए यहां पहुंच गए हैं। ये आधुनिक लड़ाकू विमान टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन करेंगे। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया। 22 अप्रैल को पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे के एयर स्ट्रिप पर दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम में 6 बजे से रात 9 बजे तक युद्धाभ्यास और विशेष अभ्यास कार्यक्रम होगा। यूपीडा यानी यूपी एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक पहली बार पूर्व से पश्चिम की दिशा में लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। इससे पहले पश्चिम से पूर्व की दिशा में एयर शो हुआ था। लगभग तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी को वायुसेना की कड़ी निगरानी में रखा गया है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर एक घंटे किया अभ्यास मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। इस दौरान विमानों की गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी इस अभ्यास को देखा। प्रशासन का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। एयर स्ट्रिप पर होने वाला यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की क्षमता और तैयारियों का प्रदर्शन करेगा। बता दें कि इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने 3.2 किमी की एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया था। इस अभ्यास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का एरिया सील किया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन 16 नवंबर, 2021 को PM नरेंद्र मोदी ने किया था। कार्यक्रम के दौरान भी एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ। सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर के बारे में जानिए ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर उतरेंगे फाइटर जेट:22 अप्रैल को 3.2Km एयर स्ट्रिप पर 6 घंटे चलेगा एयर शो यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तीसरी बार लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मंगलवार यानी आज दोपहर एक बजे 8 फाइटर जेट्स पहुंच गए हैं। यह सभी जेट्स 22 अप्रैल को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर बने अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास करेगी। इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने सुबह ही पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    South vs North: 'नारी शक्ति' पॉलिटिक्स ने और गहरा दी भरोसे की खाई
    Next Article
    यूपी में 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट:प्रयागराज रहा सबसे गर्म, पानी में दरियाई घोड़े मस्ती करते दिखे; पश्चिमी जिलों में 27 को बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment