Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद निर्मल खत्री को समीर आत्महत्या मामले में नोटिस:30 मार्च को अयोध्या की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई तय, 1 जमीन का केस

    2 hours ago

    2

    0

    पूर्व सांसद निर्मल खत्री सहित तीन लोगों को एमपी/एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सुरेंद्र मोहन सहाय के आदेश पर नोटिस भेजा गया है। परिवादी ने रजिस्टर्ड डाक की डिलीवरी रिपोर्ट सुनवाई के दौरान अदालत में दाखिल की। न्यायाधीश ने रिपोर्ट के आधार पर माना कि संबंधित पक्षों को अदालत की कार्यवाही की जानकारी हो चुकी है। तामीला पर्याप्त मानते हुए न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख निर्धारित की है। यह प्रकरण विद्यालय की भूमि को लेकर चल रहे विवाद से जुड़े समीर पाण्डेय आत्महत्या मामले से संबंधित है। परिवादी अंजनी कुमार पाण्डेय द्वारा दाखिल क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। क्रिमिनल रिवीजन में कहा गया है कि ड्योढी स्थित विद्यालय की भूमि को लेकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कोठापार्चा निवासी अंजनी कुमार पाण्डेय और विद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद निर्मल खत्री के बीच जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सोहावल तथा सोसाइटी रजिस्ट्रार के समक्ष मामला विचाराधीन है। आरोप है कि अंजनी कुमार पाण्डेय के बेटे समीर ने निर्मल खत्री पर मुकदमा न लड़ने के लिए दबाव और धमकी देने की बात परिवार को बताई थी। इसके बाद दो अक्टूबर 2018 की रात उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कोतवाली नगर थाने में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, प्राचार्य आलोक तिवारी और सुखदेव तिवारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, जिसके बाद न्यायालय में घटना को लेकर परिवाद के रूप में कार्यवाही शुरू हुई। सिविल जज सीडी/एमपी-एमएलए अंशुमाली पाण्डेय की अदालत ने तीन जून 2025 को आत्महत्या के अपराध में अभियुक्तों को तलब करने से इनकार करते हुए पर्याप्त आधार न मिलने पर परिवाद निरस्त कर दिया था। इसी आदेश के विरुद्ध सिविल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में निगरानी (रिवीजन) दाखिल की गई, जिस पर अब सुनवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में धुत युवक ने सिपाही की कार तोड़ी:बिठूर में परिवार संग लौट रहे थे, युवक ने गाड़ी पर पथराव; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मुख्य विकास अधिकारी ने मैरेज हॉल का निरीक्षण किया:निर्माण कार्य में मिली खामियां, सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment