Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधानपति का शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:कौशांबी में गोली मारकर हुई थी हत्या, एक घंटे तक चला हंगामा; ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने शांत कराया मामला

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में पूर्व प्रधानपति बादाम सिंह की हत्या के विरोध में रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मोड़ मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार देर रात गौशाला में सो रहे प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन परिजने अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक चला। देखिए घटना की 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… पिपरी थानाक्षेत्र के औधन गांव के रहनेवाले बादाम सिंह पूर्व प्रधान पति शुक्रवार की रात गांव के बाहर बन रहे गौशाला में गांव के ही साथी बुधराम के साथ सोने गए थे। शनिवार सुबह 7 बजे उनका खून से लथपथ शव देखा बिस्तर पर मिला। बादाम सिंह के सिर में, कनपटी पर और सिने में गोली लगी थी। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना पर पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, लोधौर चोकी प्रभारी धिरेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, साथी बुधराम और एक अन्य को हिरासत में लेकर मामले की जांच शूरू की। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने नेवादा-तिल्हापुर मोड़ मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनके 'एनकाउंटर' की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे जाम समाप्त नहीं करेंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के मौके पर पहुंचने और परिजनों की मांगे मानने के बाद मामला शांत हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने मानी मांगे करीब 45 मिनट तक चले हंगामे के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मौके पर पहंचे उन्होंने परिजनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। वहीं, बादाम सिंह की पत्नी संगीता को शस्त्र लाइसेंस, सुरक्षा के लिए 24 घंटे दो गार्डों की तैनाती और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को स्वीकार किया। जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 26 मार्च से निर्माणाधीन गौशाला में ही रहते थे बादाम सिंह बादाम सिंह के बड़े बेटे कपिल सिंह (25) ने बताया कि 2010 से 2015 तक मां गीता देवी ग्राम प्रधान थीं। जिनका कामकाज पिता बादाम सिंह देखते थे। बीते 26 मार्च से पिता बादाम सिंह गौशाला में ही रहकर निर्माण करा रहे थे। यह निर्माण बुधराम की ही 2 बीघा जमीन पर कराया जा रहा था। दोनों एक साथ इस गौशाला का निर्माण करा रहे थे। बेटे ने यह भी बताया कि आगामी पंचयात चुनाव को लेकर भी उम्मीदवार के तौर पर बादाम सिंह की तैयारी चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट:70% से ज्यादा कॉपियां चेक, तेजी से काम जारी
    Next Article
    Mann Ki Baat Live: देशवासियों से 'मन की बात' कर रहे PM मोदी, जानें क्या बोले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment