Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्राचार्य का मेडिकल कॉलेज आवास पर कब्जे का आरोप:पूर्व प्राचार्य का लखनऊ में अटैचमेंट, आवास पर ताला और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर लाखों का खर्च

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहवा मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक विवाद सुर्खियों में है। यहां पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल का तबादला हुए छह महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उन्होंने प्राचार्य आवास अब तक खाली नहीं किया है। इस वजह से वर्तमान प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल को आवास न मिलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, डॉ. रजनी पटेल को प्राचार्य नियुक्त किए जाने के बावजूद निर्धारित आवास नहीं मिल सका है। उन्हें मजबूरी में चिकित्सकों के कक्ष में रहना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्राचार्य आवास में सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन वह पूर्व प्राचार्य के कब्जे में है। सुरक्षा में खर्चा बढ़ा बताया जा रहा है कि डॉ. राजेश बरनवाल अपना सामान प्राचार्य आवास में रखकर ताला बंद कर लखनऊ चले गए हैं। इस कारण सामान की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करनी पड़ रही है। हर शिफ्ट में दो-दो सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, जिससे विभाग पर हर महीने लाखों रुपये का अतिरिक्त खर्च हो रहा है। पूर्व प्राचार्य को पत्र लिखा गया, कार्रवाई लंबित डॉ. रजनी पटेल ने जनवरी माह में पूर्व प्राचार्य को पत्र लिखकर आवास खाली करने का अनुरोध किया था। हालांकि, अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और यह मामला प्रशासनिक स्तर पर लंबित बना हुआ है। पिछला विवाद और तबादला गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2025 को मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर स्थित पानी की टंकी में मुंबई के एक कारोबारी का शव मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए थे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल को लखनऊ अटैच किया गया और उनके स्थान पर डॉ. रजनी पटेल को नया प्राचार्य नियुक्त किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप पर 3 सेकेंड में 5 बेल्टें जड़ी VIDEO:कानपुर में पंप कर्मियों की गुंडागर्दी- ऑन लाइन पेमेंट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    विवि में सेमेस्टर परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ी:जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों के छात्र अब 1 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment