Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व छात्र बोले नहीं सोचा था इस मुकाम तक पहुंचेंगे:CSJMU के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट में हुई एलुमिनाई मीट

    3 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एलुमनाई मीट नॉस्टैल्जिया 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम मेहरोत्रा (चीफ बिजनेस ऑफिसर, नैरोलैक पेंट्स), निदेशक प्रोफेसर सुधांशु पांडया व निदेशक कैंपस एलुमनाई डॉ विवेक सचान ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस मुकाम तक पहुंचेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और त्याग को दिया। छात्र देश विदेश में बना रहे पहचान प्रोफेसर सुधांशु पांडया ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा ने छात्रों से अपेक्षा जताई कि विश्वविद्यालय छोड़ने के बाद वे देश और समाज की उम्मीदों पर खरे उतरें। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अंशु यादव ने कहा कि दूर-दूर से आए पूर्व छात्रों की उपस्थिति विभाग और एलुमनाई के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। डॉ विवेक सिंह सचान ने बताया कि भविष्य में भी सिल्वर जुबली बैच के साथ ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। मनोरंजक खेलों का हुआ आयोजन कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा म्यूजिकल क्विज़ और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, वहीं पूर्व छात्रों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व छात्र योगेश बहल ने दिया। इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन की पिछले पाँच वर्षों की गतिविधियों पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर डॉ सुदेश श्रीवास्तव, नीरज कुमार, डॉ अर्पणा कटियार, डॉ वारशी सिंह और डॉ चारु खान आदि रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में महिला ने सुसाइड किया:बच्चों को पानी भरने भेजा, पड़ोसन आई तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली
    Next Article
    बरेली में मुस्कान के प्यार में विनय बना इमरान:अब मौत से पहले मां से बोला- धर्म बदलना मेरी बड़ी भूल थी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment