Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान के बेटे ने दिव्यांग को बैसाखी से पीटा, VIDEO:पिछले चुनाव में वोट के रुपए मांगने पर विवाद, पुलिस में शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दिव्यांग को उसकी बैसाखी से पीटने का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पिटाई करने वाला व्यक्ति सिकंदरपुर कला गांव की प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है । वीडियो में दिव्यांग पिछले चुनाव में दिए गए वोट के नाम पर रुपये मांग रहा है। इसी दौरान गाली-गलौज भी की जा रही है। प्रधान के बेटे का आरोप है कि दिव्यांग आए दिन हंगामा करता है और गाली-गलौज करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। वीडियो थाना मदनापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर कला गांव का है।यह घटना 30 मार्च को प्रधान के बेटे के बीज भंडार पर हुई थी। ग्राम प्रधान एक महिला हैं। पुलिस ने दिव्यांग सतीश सिंह को थाने बुलाकर तहरीर ली और कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार सतीश सिंह ने अपनी तहरीर में प्रधान के बेटे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को मारपीट वाले 1 मिनट 11 सेकंड के वीडियो की जानकारी है, लेकिन दूसरे 4 मिनट 59 सेकंड के वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दूसरे वीडियो में दिव्यांग और दूसरे पक्ष के बीच बातचीत हो रही है, जिसमें दिव्यांग व्यक्ति कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहा है। अब जानें वीडियो में क्या है… वीडियो में दिव्यांग कई बार प्रधान के बेटे से पैसे मांगता सुनाई दे रहा है। दिव्यांग पैसे का हिसाब जोड़ते भी दिख रहा है। हालांकि दिव्यांग लगातार पीटने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जिसका बीज भंडार है वह पैदल जाकर अपनी बाइक पर बैठ गया। फिर पीछे पीछे अपनी बैसाखी से चलता हुआ दिव्यांग भी उसके पास चला गया। दिव्यांग बोल रहा है कि हमारी पूरी बस्ती ने तुमको वोट डाला है। युवक ने कहा कि तो क्या करें। ग्राम प्रधान के बेटे ने बताया हम जब चुनाव जीते थे तब दिव्यांग होने पर सतीश की मदद कर देते थे। मदद के रूप में इनको पैसे देते थे तो ये शराब पीकर हंगामा करते थे। लोगों के ऐतराज करने पर हमने पैसे देना बंद कर दिए। हम लोगों ने इसे संबध खत्म कर लिए थे। 30 मार्च को मेरे भाई की बीज भंडार दुकान पर दिव्यांग अपनी ट्राई साइकिल से पहुंच गए। आरोप है कि दिव्यांग ने वहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी थी ।तभी उसने भाई की बाइक की चाबी निकाल ली और कालर पकड़ लिया। उसी को लेकर उसके साथ मारपीट हो गई। उनका कहना है कि उन्होने थाने में 30 मार्च को ही लिखित शिकायत की थी कि सतीश बीज भंडार से सामान लेकर गया था। उस पर दो हजार रुपये उधार हैं जो नही दे रहा है। फिर दोनो पक्षों की तहरीर आने के बाद कोई कार्रवाई नही की गई थी, लेकिन जब वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलेसर सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा में पहली पसंद संजीव दिवाकर, SP से पुष्पेंद्र सिंह; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:पुरानी रंजिश में कोइरीपुर बाजार में हुई घटना, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment