Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ थाने में किन्नरों के दो गुटों में हंगामा:नेग वसूली के सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की रानीगंज कोतवाली में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किन्नरों के दो गुटों के बीच नेग वसूली को लेकर सीमा विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि थाने परिसर में ही जमकर हंगामा हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चला। किन्नर समुदाय के दो गुट, पारो किन्नर और लक्ष्मी किन्नर, नरसिंहगढ़ क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे के निर्धारित क्षेत्र में घुसकर जबरन वसूली का प्रयास किया। इसी बात पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष रानीगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। थाने में अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों गुटों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान थाने परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। पारो किन्नर ने लक्ष्मी किन्नर और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लक्ष्मी किन्नर का समूह अवैध रूप से दूसरे क्षेत्रों में जाकर नेग के नाम पर जबरन वसूली करता है। रानीगंज थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विश्व धरोहर दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार:विरासत संरक्षण पर चर्चा, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
    Next Article
    लखनऊ में ‘विश्व धरोहर दिवस’ पर खास आयोजन:'हमारी धरोहरें, हमारा गौरव' थीम पर बच्चों ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment