Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, योजनाओं के लाभ गिनाए:बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल; लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मिले

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रतापगढ़ के तुलसी सदन (हादीहाल) सभागार में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने किया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव और डीसी मनरेगा संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सुरक्षा, सुशासन और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अपने संबोधन में प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी जीरो टॉलरेंस नीति लागू होने की बात कही। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, भाजपा नेता रामजी मिश्र और मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं, जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ की टीम ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री वितरित की गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए।उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 दिन बाद बूंदाबांदी-बारिश का अलर्ट:पारा 33°C तक रहेगा, 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
    Next Article
    रामकोला लूट कांड फर्जी निकला, 21 किलो गांजा बरामद:तस्करी के पैसे हड़पने की साजिश, कुशीनगर में 4 सिपाही भी जांच के घेरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment