Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर, पत्नी को नौकरी, 25 लाख मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी मिले और 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और लगभग एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना शनिवार शाम की है। अंतू के डुहिया महमदापुर निवासी 32 वर्षीय पंकज शुक्ला अपने गांव के प्रधान पवन यादव और विपिन तिवारी के साथ बाइक से चंडिका देवी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। रैवी रजानीपुर मोड़ के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया। उनकी बाइक गिरने के बाद हमलावरों ने पंकज की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात मृतक के छोटे भाई अंकित शुक्ला ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पड़ोस के शिवशंकर मिश्र, दसियापुर के विवेक पांडेय और विकास पांडेय (जो सगे भाई हैं), तथा रैवी रजानीपुर निवासी विपिन तिवारी को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कई करीबियों को हिरासत में लिया है। प्रयागराज और लखनऊ सहित कई संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई है। एक रिश्तेदार महिला को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन नामजद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक पंकज शुक्ला के कंधे पर लगी गोली फेफड़े के पास तक पहुंच गई थी, जिसे एक्स-रे में देखने के बाद डॉक्टरों ने निकाल दिया। उसके शरीर पर अन्य कई जगह चोटें भी पाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना यासूब अब्बास ने ईरान पर की टिप्पणी:उन्नाव में कहा- अमेरिका-इजरायल मिलकर भी ईरान को नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे
    Next Article
    ट्रक के नीचे आई स्कूटी, बाल बाल बचा सवार:चालक खुद अस्पताल लेकर पहुंचा, स्कूटी सवार बिना कार्रवाई किए लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment