Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति टीम ने महिला को बचाया:रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को आत्महत्या के प्रयास से बचा लिया। यह घटना देर शाम मवाई रेलवे ट्रैक की है, जहां महिला ने तनाव के चलते अपनी जान देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित ट्रैक से हटाकर बचा लिया। महिला की पहचान सोना देवी पत्नी रामचंद्र पटेल, निवासी साहूमई, थाना मानिकपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद टीम ने महिला की काउंसलिंग की और उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में महिला को सकुशल उनके पति और बच्चों के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस और मिशन शक्ति टीम की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राजनीतिक मजबूरी में मेरी दिवंगत मां का अपमान न करें':अखिलेश ने लखनऊ मेयर को लिखा, जनाक्रोश रैली में दिए गए बयान पर पलटवार
    Next Article
    मेरठ में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:18 अप्रैल को बंधक बनाकर रेप किया था, भागने की फिराक में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment