Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:पारिवारिक कलह के चलते बेटे को भी खिलाया, हालत गंभीर

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला ने शुक्रवार देर रात खुद जहरीला पदार्थ खाया और अपने 10 वर्षीय बेटे को भी खिला दिया था। इलाज के दौरान प्रयागराज में महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, सपहाछात गांव निवासी शमला (31) पत्नी सुनील वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन किया। आरोप है कि उसने अपने बेटे आर्यन (10) को भी वही पदार्थ खिला दिया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शमला का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, शमला घरेलू विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन शमला के ससुराल पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में शमला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे आर्यन का इलाज प्रयागराज में जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर भतीजे ने किया शोषण:11 लाख हड़पे, अब दूसरी शादी करने की तैयारी; पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
    Next Article
    रायबरेली में वृद्ध ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, फंदे से लटकता मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment