Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट:चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    19 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की सदर तहसील स्थित कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना एसडीएम न्यायिक की अदालत में मुकदमे की पैरवी के दौरान हुई, जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अंतू थाना क्षेत्र के सतीगंज निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार यादव 2 अप्रैल को सदर तहसील स्थित एसडीएम न्यायिक की अदालत में एक मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो अधिवक्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और कोर्ट रूम के अंदर ही राजेश कुमार यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कथित तौर पर उन्हें कोर्ट कक्ष से घसीटते हुए बाहर ले जाकर भी पीटा। इस घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के विरोध में जूनियर बार एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अधिवक्ता राजेश कुमार यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने विवेक दत्त मिश्र पाली सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक:संतकबीर नगर में कहा- तय समय में दें सही और पूर्ण सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    डीएम ने मेंहदावल पशु अस्पताल निर्माण में खराब ईंटें पाईं:गुणवत्ता जांच समिति गठित, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment