Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में निकाली गई जलवायु संरक्षण चेतना यात्रा:लोगों को जागरूक कर जलवायु संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

    21 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के मांधाता के प्राथमिक विद्यालय परिसर द्विवैनी में पर्यावरण सेना द्वारा जलवायु संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक जलवायु संरक्षण चेतना यात्रा भी निकाली गई, जिसमें लोगों को संचारी रोग नियंत्रण और जलवायु संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जलवायु संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के साथ ही जैवविविधता संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अजय क्रांतिकारी ने बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और कार्बन उत्सर्जन के कारण आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक संकट का सामना कर रही है। बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण जलवायु संकट की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे धरती पर जीवन और सभी जैव प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने इस संकट से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उनका संरक्षण करने और पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। क्रांतिकारी ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ पर्यावरण अनुकूल 'ग्रीन लाइफ' जीते हुए कार्बन उत्सर्जन को रोकना होगा। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने बताया कि उनकी संस्था जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर गांव में 'जलवायु मित्र' बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर शांति देवी, कमला देवी, सीमा देवी, विजय कुमार, संगीता, सावित्री देवी, सुनीता देवी और आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर बैंक का शुद्ध लाभ 31 करोड़ पार:तीन साल में दोगुना मुनाफा, डिजिटल लेनदेन में भी प्रदेश में प्रथम
    Next Article
    आजमगढ़ में साथी ने चाकू से हमला किया, मौत:आपस में बातचीत के दौरान चाकू चलाया, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment