Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ ‌में आंबेडकर जयंती पर पुलिस अलर्ट:एसपी ने प्रमुख बाजारों और चौराहों पर किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ ‌में आंबेडकर जयंती के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने देर शाम भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। एसपी दीपक भूकर ने आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर आमजन से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था पर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। जुलूस मार्गों की निगरानी के लिए भी ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज और नगर कोतवाल सुभाष यादव भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आंबेडकर जयंती के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीआईजी अयोध्या ने सुलतानपुर में अंबेडकर जयंती की सुरक्षा जांची:बोले- ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जल्द किया जाएगा सार्वजनिक, जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी
    Next Article
    लखनऊ के शिव भोला मंदिर में भजन-कीर्तन:महिला मंडल ने नव संवत्सर पर मां दुर्गा की आराधना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment