Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम चौक मामले पर चंद्रशेखर बोले-कोई अनैतिक कृत्य नहीं किया:कुछ लोगों ने झंडा फहराकर सेल्फी ली बस, किसी का कोई अपमान नहीं हुआ

    9 hours ago

    3

    0

    आगरा में आंबेडकर जयंती पर परशुराम चौक पर भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने उपद्रव मचाया था। जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा- सरकार है पुलिस मजबूरी में मुकदता दर्ज कर लेगी। आप भी जानते है में भी जानता हूं ऐसा कोई भी अनैतिक कृत्य नहीं हुआ है। जिस पर मुकदमा दर्ज हो। बाबा साहब की शोभायात्रा निकल रहीं थी, कुछ नौ जवान वहां चढ़ गए, कोई ऐसा अपमान नहीं किया है। बाबा साहब का झंडा था किसी पार्टी का नहीं था। उस झंडे में अशोक चक्र है, उससे किसी को काई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को है तो नोटो पर भी अशोक चक्र होता है। उसे भी बाहर निकाल कर फेंक दें। लेकिन मेने पुलिस के बयान सुने है। उन्होंने भी कहा है कि किसी की भी आस्था को कोई ठेस नहीं पहुंची है। वे लोग चढ़े थे उन्होंने झंडे लहराए और सेल्फी ली, और वे वापस उतर आए। लेकिन में दोनों समाज से कहुंगा आपसी प्रेम बना कर रखे। पुलिस ने जब बयान दे दिया तो ऐसी क्या मजबूरी हो गई की FIR दर्ज करनी पढ़ रही है। यहां तो बाबा साहब की मूर्ती हर दिन टूट रही है। NCRB डेटा कहता है कमजोर बर्ग पर हिंसा हो रही है। अगर ऐसे कार्रवाई की जाएगी तो भय व्याप्त होगा या आक्रोश व्याप्त होगा। फिर उसकी भी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस को उठानी पड़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई:बीईओ ने दो विद्यालयों पर 40 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया
    Next Article
    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment