Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसूता-नवजात की मौत के सदमे में नानी ने तोड़ा दम:अलीगढ़ में एक ही परिवार में हुई 3 मौतों से पसरा मातम

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के चण्डौस कस्बे में मंगलबार को एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रसूता महिला और उसके नवजात शिशु की मौत की खबर सुनते ही 80 वर्षीय नानी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। एक ही दिन में तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार कस्बा के रामलीला वाली गली निवासी अलीमुद्दीन की 28 वर्षीय धेवती गजाला, जो गर्भवती थी सोमवार की रात प्रसव के लिए बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया, लेकिन मंगलबार सुबह जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। यह दुखद खबर जैसे ही चण्डौस स्थित घर पहुंची, गजाला की नानी जयगुन उम्र 80 पत्नी अलीमुद्दीन यह सदमा सहन नहीं कर सकीं और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन-तीन मौतों से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हो गए और मोहल्ले के लोग भी गहरे दुख में डूब गए। जिसने भी यह घटना सुनी, वह स्तब्ध रह गया। गजाला ने अपने पीछे दो बच्चों को रोते बिलखते हुए छोड़ा है। इस त्रासदी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या करने वाली प्रेमिका की मां-चाची गिरफ्तार:टेलीग्राम पर मैसेज कर बुलाया था, लाश दूसरे जिले में ले जाकर फेंकी थी
    Next Article
    IPL- दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा:निसांका के बाद केएल राहुल आउट; एनगिडी की चोट के बाद वापसी, चेन्नई में दो बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment