Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं:कहा- ईरान की लीडरशिप खत्म, अब वह दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता

    16 hours ago

    2

    0

    मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘मैं जिंदा हूं।’ नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों में अब ईरान के पास यूरेनियम इनरिच करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा, ‘हम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह किए। साथ ही हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी नष्ट किए। ’ उन्होंने आगे कहा, 'हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और वह अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है।' नेतन्याहू के बयान की 7 बड़ी बातें ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया जंग के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया। IRGC ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक F-35 जेट को ईरान के ऊपर मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक हफ्ते में 3 करोड़ बैरल! US-ईरान जंग के बीच धड़ल्ले से रूसी तेल खरीद रहा भारत
    Next Article
    लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, दिन में अंधेरा छाया:प्रयागराज समेत 20 जिलों में तेज बारिश; काशी में आंधी, मिर्जापुर में किसान की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment