Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड, मेरठ में महिलाओं ने बांटे लड्डू:बोलीं- सरकार का निर्णय का फैसला लेकिन अगर बिल बढ़े आए तो फिर करेंगी आंदोलन

    1 hour ago

    1

    0

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किए जाने की सरकार की घोषणा ने उपभोक्ताओं के चेहरों पर खुशी लाने का काम किया है। मेरठ में भी पिछले एक महीने से आंदोलन की राह पर चल रहीं मोहनपुरी की महिलाओं ने मंगलवार को सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए लड्डू बाटे। एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए इन महिलाओं ने कहा कि वह सरकार का आभार व्यक्त करती हैं लेकिन यह भी आग्रह करती हैं कि महीने का बिल पहले की तरह ही आए। पहले जानिए क्या है पूरा मामला प्रदेशभर में पुराने मीटरों को उखाड़कर वहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम चल रहा है। मेरठ के मोहनपुरी इलाके में यह मीटर लगे तो हाहाकार मच गया। उपभोक्ताओं को एक महीने में तीन से चार हजार रुपये तक का रीचार्ज करना पड़ा। महिलाएं विरोध में खड़ी हो गईं। आखिरकार परेशान होकर इन महिलाओं ने अपने घरों के मीटर उखाड़ फेंके। श्रृंखलाबद्ध तरीके से चला आंदोलन भाजपा के वार्ड 44 के पार्षद उत्तम सैनी अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहे। उनके नेतृत्व में आंदोलन शुरु हो गया। बिजली घरों पर धरने प्रदर्शन के साथ ही ऊर्जा भवन तक हंगामा हुआ और मीटरों को हटाकर वापस पुराने मीटर लगाए जाने की मांग उठाई गई। मेरठ से शुरु हुआ यह विरोध प्रदेश के कई अन्य जनपदों में दिखाई दिया। घरों से मीटर उखाड़कर फेंके स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि उसमें बिल माइनस में पहुंचते ही बिजली कट जाती थी, जिसे री-स्टोर कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। नतीजा यह हुआ कि अफसरों की अनदेखी के चलते दर्जनभर से अधिक परिवारों ने अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उखाड़े और बिजली घर पर जा पटके। ऊर्जा मंत्री ने प्रीपेड व्यवस्था वापस ली सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने तकनीकि दिक्कत व उपभोक्ताओं के विरोध को देखते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था वापस लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब स्मार्ट मीटर पुरानी व्यवस्था की तरह ही काम करेंगे। पहले बिजली इस्तेमाल करें और फिर महीने के अंत में बिल भरें। मोहनपुरी की महिलाओं ने बांटे लड्डू बिल व्यवस्था लागू होने के बाद मोहनपुरी की महिलाओं ने लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने पार्षद उत्तम सैनी को लड्डू खिलाए। महिलाओं ने कहा कि पार्षद ने उनकी हर लड़ाई में साथ दिया, जिस कारण उन्हें यह जीत मिली है। अब आसानी से होगा बिल का इंतजाम ऊषा किरन ने कहा कि प्रीपेड व्यवस्था ने मुश्किल में डाल दिया था। इस समस्या को लेकर लोग जगह जगह भटक रहे थे। अब पोस्टपेड में कम से कम महीने के अंत में बिल भर दिया जाएगा। सभी को राहत मिलेगी। पूनम बोली- पहले की तरह आए बिल पूनम सैनी ने कहा कि यह सरकार का सही निर्णय है। इसके लिए धन्यवाद है। लेकिन ऐसा ना हो कि महीने के आखिर में जब बिल आए तो वह भी होश उड़ा दे। जनता वही पुराने बिल चाहती है। ऐसा ना हुआ तो वह फिर आंदोलन को मजबूर हो जाएंगी। पार्षद बोले- जनता को मिलेगी काफी राहत भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि प्रीपेड व्यवस्था ने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को दिक्कत में डाल दिया था। सरकार के फैसले से इन दोनों वर्ग को राहत मिलेगी। जहां तक मुकदमे की बात है तो उस पर भी अफसरों से बात हो गई है। विभाग मुकदमा वापस लेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बिजली विभाग के बाबू पर मारपीट का आरोप:कनेक्शन कटवाने गए युवक से अभद्रता, विभाग ने जांच शुरू की
    Next Article
    कानपुर में लोक अदालत का 9 मई को आयोजन:रैली के जरिए जागरूक किया गया, परिवारिक, बैंक और चालान मामलों का होगा समाधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment