Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या:प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता की बोरे में भरकर फेंकी लाश, दो शादियां की थीं

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दी गई। महिला 18 मार्च को अपने मायके आई थी। उसने प्रेमी (पूर्व प्रधान) को मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान महिला ने भाई के साथ मिलकर रॉड से उस पर हमला कर दिया। पूर्व प्रधान के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पूर्व प्रधान का मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल चेक की। इसकी मदद से पुलिस 21 मार्च को महिला तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद महिला की निशानदेही पर रविवार को नहर किनारे बोरे से लाश बरामद कर ली। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सुमन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला दो शादियां कीं, 18 बच्चों का पिता था सुमेरपुर गांव में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना (50) अपने परिवार के साथ रहता था। मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी अम्बिया बानो हैं। दोनों पत्नियों से उसके कुल 18 बच्चे हैं। पहली पत्नी से 9 और दूसरी पत्नी से भी 9 बच्चे हैं। दोनों पत्नियां और बच्चे एक साथ रहते हैं। मुस्तका 2016 में मिश्रपुर गांव का प्रधान था। 2021 में वह चुनाव हार गया था। मुस्तका 18 मार्च को घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मांधाता कोतवाली में दर्ज करा दी थी। प्रेमिका ने बुलाकर हत्या कर दी पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुस्तका गुलशन का इलाके की एक विवाहित महिला सुमन गौतम से लंबे समय से अफेयर चल रहा था। पूर्व प्रधान महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था। साथ ही उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। 18 मार्च की रात मुस्तका अपनी प्रेमिका से मिलने उसके मायके जेठवारा बगियापुर पहुंचा। वहां सुमन ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके दोस्त अरुण गौतम को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर पूर्व प्रधान पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिर तीनों ने लाश को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। प्रेमिका ने भाई और दोस्त की तलाश हो रही अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया- पूर्व प्रधान का अवैध संबंध था। इसी के चलते शादीशुदा प्रेमिका ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या कराई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को 40 हजार देंगे, समाजवादी पेंशन भी शुरू करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार पर तंज कसा। कहा- इन लोगों ने नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार का तय किया है। यह तो रुठे हुए को मनाने का प्रयास है, जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तो मंत्री बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैसे दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, देखें अफगानिस्तान-पाकिस्तान की 'कहानी'
    Next Article
    पहली बार डिप्टी CM के घर भाजपा कोर कमेटी बैठक:यूपी में ब्रजेश पाठक के घर संघ-सरकार और पार्टी का रोडमैप बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment