Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से मिलने से रोका तो भाई को मार डाला:मेरठ में बहन ने कबूला- शराब में जहर मिलाया था, 2 दोस्त बेवजह मारे गए

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 3 लोगों की मौत शराब में जहर मिलाने से हुई थी। साजिश मृतकों में से एक अंकित की बहन ने अपने प्रेमी के साथ रची थी। वजह थी- भाई को बहन का अफेयर पसंद नहीं था। पुलिस ने आरोपी बहन अलका (38) और उसके प्रेमी पवन (36) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पूछताछ में बहन ने बताया- मैं और पवन एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अंकित को यह बात पता चल गई थी। उसे हमारा रिश्ता पसंद नहीं था। हमेशा बात करने से मना करता था। मिलने भी नहीं देता था। फिर हम दोनों ने मिलकर अंकित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने बताया कि पवन ने मुझे शराब खरीदकर दी। मैंने उस शराब में जहर मिलाकर रख दिया। इसके बाद 3 अप्रैल को भाई वही शराब लेकर अपने 2 दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। तीनों की मौत हो गई। मैं सिर्फ अपने भाई को मारना चाहती थी। उन दोनों को मारने को कोई इरादा नहीं था। पूरा मामला दौराला थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… शराब पीने के बाद उल्टी-पेट में दर्द, फिर बेहोश हुए सभी पुलिस के मुताबिक, सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम (60) किराना व्यापारी थे। उनका तेल का भी बिजनेस था। कॉलोनी में ही बाबूराम की दुकान में वार्ड संख्या 12 के दयानंदपुरी निवासी जितेंद्र (45) काम करता था। बाबूराम की दुकान की पास ही अंकित उर्फ दौलत (32) का घर है। वह अपनी बहन अलका के साथ रहता था। पड़ोसी होने की वजह से बाबूराम, जितेंद्र और अंकित की अच्छी दोस्ती थी। शुक्रवार शाम अंकित सरसों का तेल निकलवाने के लिए बाबूराम की चक्की पर गया। वह घर से शराब की बोतल ले गया था। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द होने लगा। उल्टियां होने लगी। तीनों बदहवास हो गए। आसपास गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें पास के आर्यावर्त अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित कर दिया। बाबूराम की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। जहरीली शराब पीने की बात सामने आई एक साथ 3 लोगों की मौत के बाद हंगामा मच गया। दावा किया जाने लगा कि जहरीली शराब पीने से तीनों की मौत हुई। प्रशासन भी मामले में एक्टिव हो गया। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय अपने साथ जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार को लेकर दौराला पहुंचे। छानबीन शुरु की। शराब के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। देशी शराब की जितनी भी दुकानें थीं, सभी को बंद कराकर जांच शुरु की गई। प्रशासन का कहना था कि मृतक जो शराब पी रहे थे, उसके लगभग 400 टेट्रा पैक बिके थे, लेकिन मौत केवल 3 लोगों की हुई। वो भी उनकी, जिन्होंने एक साथ बैठकर शराब पी। अगर शराब मिलावटी या नकली होती तो मरने अथवा बीमार पड़ने वालों की संख्या कहीं अधिक होती। जैसा बताया गया था, वैसा ही हुआ। शनिवार शाम सैंपल की रिपोर्ट में आई तो साफ हो गया कि शराब ठीक थी। उसमें किसी ने जहर मिलाया था। पुलिस को बहन पर शक कैसे हुआ? रिपोर्ट में जहर की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि अंकित की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। बाद में पत्नी उसे छोड़कर चली गई। रिश्ता बिलकुल खत्म हो गया। ऐसे में अंकित अपनी बहन अलका के साथ अकेले रहता था। अंकित की मौत के बाद अलका बिल्कुल भी दुखी नहीं थी। पुलिस को अलका पर शक हुआ। पूछताछ शुरू की तो वह तरह-तरह के बयान देती रही है। ऐसे में शक गहरा होता गया। शनिवार को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पहले अलका और फिर उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लिया। अंकित शराब पीने का आदी था पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। अलका ने बताया- अंकित शादी नहीं कर रहा था और हमारी उम्र निकलती जा रही थी। इसी बीच गांव के पवन उर्फ पोली से मुझे प्यार हो गया। अंकित को इसका पता चला तो वह लड़ाई करने लगा। इसी बात लेकर आए दिन झगड़ा होता था। फिर पवन के साथ मिलकर हमने अंकित को मारने का प्लान बनाया। अंकित शराब पीने का आदी था, जिसका फायदा उठाकर इस साजिश को अंजाम दिया। अलका लगातार ड्रामा रचती रही पुलिस अधिकारियों का कहना है- अलका लगातार ड्रामा रचती रही और जांच को भटकाने का प्रयास करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कई अहम तथ्य सामने आने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और उसे हिरासत में ले लिया। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए:परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार:हमें हराने का सपना दलदल बन चुका है, जिसमें अमेरिका फंसता जा रहा
    Next Article
    शादी से 15 दिन पहले दूल्हे समेत 2 की मौत:देवरिया में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment