Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से कराई पति की हत्या, कागज ने खोला राज:आगरा में गला दबाकर मारा, फिर पेट्रोल डालकर लाश जला दी

    12 hours ago

    2

    0

    आगरा में 3 दिन पहले मिले अधजले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। अफेयर का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। प्रेमी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया था। प्रेमी ने खेत में ले जाकर उसे शराब पिलाई, गला दबाकर उसे मार दिया। फिर पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। शव पूरा नहीं जला, तो आरोपी लाश को वहीं छोड़कर भाग गए। घटनास्थल पर मिले चखना के कागज से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। घटना थाना सैंया क्षेत्र के ग्वालियर हाइवे स्थित संकल्प मैरिज होम के पीछे की है। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया है। अब पढ़िए पूरा मामला… आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे स्थित संकल्प मैरिज होम के पीछे बजरंग धाम कॉलोनी के खेत में बुधवार शाम को अधजला शव मिला। हत्या के बाद शव को जलाया गया था। मृतक के हाथ पर लोकेंद्र और सोमवती लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरन ने नई आबादी खेरागढ़ रोड निवासी 39 वर्षीय लोकेंद्र के रूप में शव की पहचान की। वह मजदूरी करता था। उसकी शादी 17 साल पहले इरादतनगर की रहने वाली सोमवती से हुई थी। तीन बेटियां और एक बेटा है। अब पढ़िए कैसे हुआ खुलासा… डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया- लोकेंद्र की पत्नी सोमवती की पास में रहने वाले महेश प्रजापति से दोस्ती थी। कुछ समय बाद महेश सोमवती से उसके घर पर मिलने लगा। लोकेंद्र ने इसका विरोध किया। उसने परिजनों को इसके बारे में बताया। इससे नाराज पत्नी ने महेश के साथ मिलकर लोकेंद्र की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को खौफनाक मौत दी 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकेंद्र अपने घर से निकला। इसकी जानकारी उसकी पत्नी सोमवती ने अपने प्रेमी महेश को दी। इसके बाद महेश अपनी बाइक लेकर लोकेंद्र के पास पहुंचा। उसे अपने साथ बैठाया। कुछ दूरी पर महेश का एक अन्य साथी धर्मवीर मिल गया। उसे भी बाइक पर बैठा लिया। महेश और उसका साथी लोकेंद्र को शराब के ठेके पर ले गए। शराब की बोतल लेने के बाद फल और पानी के पाउच लेकर एक खेत में बैठ गए। तीनों ने शराब पी। लोकेंद्र जब शराब के नशे में हो गया, तो उसका गला दबाने लगे। लोकेंद्र ने जब विरोध किया, तो धर्मवीर ने उसका हाथ-पैर पकड़ा और महेश ने गला दबा दिया। जब लोकेंद्र मर गया, तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पेट्रोल कम पड़ने पर शराब भी डाले, लेकिन शव पूरी तरह से जल नहीं सका। इसके बाद महेश और धर्मवीर शव को खेत में फेंकर भाग गए। वारदात का खुलासा कैसे हुआ… हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस की 5 टीमें लगाई गईं। जिस जगह शव मिला था, वहां तक जाने वाले रास्ते पर एक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी में तीनों कैद हो गए थे। पुलिस को घटनास्थल पर शराब के खाली टेट्रा पैक और कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें वे कटे फल लेकर आए थे। इस कागज के टुकड़े को लेकर शराब के ठेकों के आसपास छानबीन की गई। एक ठेले वाले ने पुलिस द्वारा दिखाए गए कागज के टुकड़े को पहचान लिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाई, तो उसने महेश और धर्मवीर की पहचान की। बाद में एक देशी शराब के सेल्समैन ने भी एक युवक को पहचान लिया। उनकी पहचान महेश और धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस ने महेश की कॉल डिटेल निकलवाई। उसकी सबसे ज्यादा बातचीत मरने वाले लोकेंद्र की पत्नी सोमवती से होती थी। पुलिस ने महेश, धर्मवीर और सोमवती को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में सोमवती ने कुछ नहीं बताया, लेकिन महेश ने अपना जुर्म कबूल किया। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया- 1 अप्रैल को सैंया में एक युवक का अधजला शव मिला था। उसकी हत्या का खुलासा गया है। युवक की पत्नी सोमवती, उसके दोस्त महेश और उसके एक साथी धर्मवीर को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक के बाद बैंड-बाजे के साथ वापस घर आई बेटी:रिटायर्ड जज पिता ने कहा- मेरी बेटी कोई सामान नहीं, 'I Love My Daughter' लिखी टी-शर्ट पहनी
    Next Article
    गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:बस्ती में दो गिरफ्तार, 19 सिलेंडर बरामद; 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment