Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी को देख शादी के स्टेज से दौड़ी दुल्हन, VIDEO:छिंदवाड़ा में दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड के गले में डाली वरमाला; वर-वधु पक्ष में मारपीट

    18 hours ago

    2

    0

    छिंदवाड़ा में वरमाला की रस्म के बीच प्रेमी पहुंचा तो दुल्हन ने स्टेज से दौड़ लगा दी। दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में माला डाल दी। मामला उमरेठ में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात का है। मंगलवार को वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो भी सामने आ गया। भलावी परिवार का दूल्हा सात फेरे लेने परासिया से मुजावर गांव पहुंचा था। यहां बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी की गई। फिर मेहमान भोजन के लिए स्टॉल्स पर पहुंचे। इसी बीच दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। वरमाला की रस्म की तैयारी होने लगी। कुछ देर में दुल्हन भी स्टेज पर आई। वरमाला हाथ में लेकर इधर-उधर देखा, फिर स्टेज से दौड़ लगा दी। वह पांडाल में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे लिपट गई। उसके गले में माला डाल दी। देखिए, दो तस्वीरें… परिजन ने प्रेमी को पीटा, दोनों पक्षों में मारपीट ये देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। दुल्हन के परिजन ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसे पांडाल से बाहर भगा दिया। इसके बाद बाराती और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग बताया गया है कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को थी। परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन शादी के दिन प्रेमी को देखते ही उसने इरादा बदल लिया। फिलहाल, दुल्हन अपने परिजन के साथ घर पर ही है। गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस लिए मामले में वर पक्ष ने सामाजिक सम्मान और आर्थिक नुकसान होने की बात कही। वधु पक्ष से गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… मैरिज गार्डन से भागी दुल्हन बोली- प्रेमी संग मर्जी से गई भोपाल में दूल्हे के सामने से भागी दुल्हन ने वीडियो जारी कर मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। वॉट्सऐप स्टेट्स पर लगाए वीडियो में युवती ने मां-पिता को प्रेमी के बारे में जानकारी होने की बात बताई है। ये भी कहा कि उन्होंने प्रेमी से शादी नहीं कराई इसलिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। पढे़ं पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- सुअर के इंस्टाग्राम पर 12 लाख फॉलोअर:तेज धूप में निकली कूलर वाली बारात; डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर श्मशान में शादी
    Next Article
    राहुल गांधी बोले- VIP कल्चर छोड़ जनता से संवाद करें:पंजाब, JK और हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, संगठन मजबूत बनाने के टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment