Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम चन्द्र ने केले की खेती से बदली तकदीर:अमेठी के किसान ने MIDH योजना से कमाए लाखों, बने आत्मनिर्भर

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के किसान प्रेम चन्द्र ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना का लाभ उठाकर केले की खेती से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक तकनीक अपनाई और आत्मनिर्भर किसान बने। सम्भई ग्राम सभा, विकास खंड जामों के निवासी प्रेम चन्द्र पहले पारंपरिक खेती करते थे, जिससे उन्हें सीमित आय प्राप्त होती थी। खेती में बढ़ती लागत और घटती आय के कारण वे आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराया और स्वीकृति प्राप्त की। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत, प्रेम चन्द्र ने अपने खेत में 2100 केले के पौधों का रोपण किया। शुरुआत में उन्हें नई तकनीक और फसल के प्रति कुछ संकोच था, लेकिन विभागीय अधिकारियों, जैसे जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, के सहयोग और प्रशिक्षण से उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। उन्हें समय-समय पर तकनीकी जानकारी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था और कीट नियंत्रण से संबंधित मार्गदर्शन मिलता रहा। लगभग 13 माह की कड़ी मेहनत के बाद उनके खेत में 525 कुंतल टिश्यू कल्चर केले का उत्पादन हुआ। उन्होंने इस उत्पादन को अपने खेत से ही 5.25 लाख रुपये में बेचा, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। केले की खेती के साथ-साथ, प्रेम चन्द्र ने अंतरवर्तीय खेती (इंटरक्रॉपिंग) का भी प्रयोग किया। उन्होंने अपने खेत में बैंगन, प्याज और हरी मिर्च की खेती की, जिससे उन्हें अतिरिक्त 1 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार, उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 4.25 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। प्रेम चन्द्र की यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं, जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन, प्रशासनिक सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार:प्रयागराज में CCTV में कैद हुई भागने की तस्वीर, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी
    Next Article
    हत्यारा पिता रोकर बोला- जुड़वां बेटियां मेरी जान थीं...:चापड़ से गला नहीं काट सकता था, इसलिए हथौड़ा खरीदा था, आंख बंद कर वार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment