Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन:फर्रुखाबाद विकास मंच बोला- कार्रवाई नहीं हुई तो चौक पर दिया जाएगा धरना

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर प्रवेश शुल्क, कॉपी-किताबें और अन्य सामग्री अपनी निर्धारित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाने के विरोध में फर्रुखाबाद विकास मंच ने ज्ञापन दिया। गुरुवार को मंच के जिलाध्यक्ष भैयन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एएसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से छह मांगें रखी गईं। इसमें कहा गया है कि निजी स्कूलों में चल रही 'लूट' को तत्काल बंद किया जाए। जनपद के सभी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी द्वारा संचालित पुस्तकों का ही उपयोग किया जाए और निजी पब्लिकेशन की कोई भी पुस्तक न पढ़ाई जाए। मंच ने प्रतिवर्ष प्रवेश शुल्क के नाम पर की जा रही वसूली को बंद करने की मांग की। साथ ही, छात्रों से प्रतिमाह ली जाने वाली फीस की पूरी जानकारी रसीद देते समय मदवार दी जाए। यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने के बाद फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भैयन मिश्रा ने बताया कि पूरे जनपद में निजी स्कूलों की स्थिति खराब है। प्रत्येक निजी स्कूल 'जबरदस्त तरीके से धनउगाही' में लगा हुआ है, जिससे गरीब परिवारों के लिए बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में नर्सरी के बच्चे की पढ़ाई का वार्षिक खर्च एक लाख रुपये से अधिक है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर टूट रही है। मिश्रा ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि ज्ञापन में कही गई बातों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा की बड़ा दुर्भाग्य कि जनपद के सभी सांसद एवं विधायक चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के नेता हो सब आंख बंद किए। कानों में तेल डाले बैठे हैं और जनता खुलेआम लूट जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे ने कहा जिला प्रशासन तत्काल इस सब कार्यों पर रोक लगाई नहीं तो आम आदमी का जीना दुश्वार हो जाएगा। क्योंकि स्कूलों में पढ़ाई न के बराबर होती है, लेकिन स्टेटस सिंबल दिखाने के चक्कर में अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है, जो स्वीकार नहीं होगा। इस दौरान राजा मिश्रा, ओमनिवास पाठक, निश्चित दुबे उर्फ निशु, डॉ पंकज राठौर अवनीश त्रिवेदी उर्फ माधव सभासद बाबू अग्निहोत्री, सभासद उमेश जाटव, रजत वर्मा ,आयुष सक्सेना, अभिषेक श्रीवास्तव सनी बाथम, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, शिवांग बाजपेई, सुमित भल्ला, महेश चंद्र, बंटी यादव, दीपक कनौजिया, कुलदीप दीक्षित, अजय मिश्रा, अनुज तिवारी, रंजीत दीक्षित, नितेश पांडे, शिव प्रताप सिंह, आदर्श सिंह, निलेश कुमार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, अमल सिंह परिहार, जीतू वर्मा, चित्रांश कुमार, राजीव वर्मा सहित बहुत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी को मिल रही धमकियां:दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, परिजनों पर जान से मारने की धमकी का आरोप
    Next Article
    प्रयागराज में कई पंप बंद, पेट्रोल के लिए लंबी लाइन:अफवाह के बाद सैकड़ों लोग पंपों पर पहुंचे, डीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment