Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट कार चालकों का गैंग सक्रिय:कानपुर में यात्रियों को लूटकर हाईवे पर फेंक रहे, उन्नाव कनेक्शन सामने आया

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में प्राइवेट कार चालकों का एक गिरोह सक्रिय हो गया है, जो यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट कर रहा है। बदमाश पहले भरोसा जीतकर कार में बैठाते हैं, फिर मारपीट कर नगदी और सामान लूट लेते हैं और घायल अवस्था में हाईवे पर फेंककर फरार हो जाते हैं। जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों से ऐसी दो वारदातें सामने आई हैं, जिनमें मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पिछले पांच दिनों में यह दूसरी घटना है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जाजमऊ से बैठाया, उन्नाव में लूटकर फेंका कैंट निवासी अंबर सऊद ने बताया कि उनके भतीजे कमल को 6 अप्रैल की शाम लखनऊ जाना था। वह जाजमऊ चेकपोस्ट पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक कार चालक ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। भरोसा कर कमल कार में बैठ गया। शाम करीब 7 बजे अंबर को उन्नाव के दही थाना प्रभारी का फोन आया, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। वहां घायल कमल ने बताया कि कार में सवार बदमाशों ने उससे 35 हजार रुपए लूट लिए और बेरहमी से मारपीट की। चकेरी में भी इसी तरह की वारदात इससे पहले चकेरी के रामादेवी से लखनऊ जा रहे एक युवक को भी इसी गिरोह ने निशाना बनाया था। बदमाशों ने असलहे के बल पर उससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर कराए और मारपीट कर घायल कर दिया। चार बदमाश मिलकर करते हैं वारदात दोनों घटनाओं में एक जैसी कार्यप्रणाली सामने आई है। कार चालक के साथ तीन अन्य साथी भी मौजूद रहते हैं। ये लोग सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करते हैं और फिर पीड़ित को उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में फेंककर फरार हो जाते हैं। पुलिस पर उठे सवाल, उन्नाव कनेक्शन दोनों मामलों में पीड़ितों ने कानपुर के संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि घटनास्थल उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में होने के बावजूद वहां प्राथमिकी दर्ज न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उन्नाव पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में चार आरोपियों—अक्षत वर्मा उर्फ रोहित, यश शुक्ला, आदित्य उर्फ यश गुप्ता और यश तिवारी—के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच शुरू, गिरोह की तलाश तेज जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस ‘लिफ्ट गैंग’ के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई गैस की किल्लत के बीच बढ़ी PNG की मांग:गोरखपुर में एक महीने में 1200 से अधिक कनेक्शन बढ़े
    Next Article
    बलिया में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा:तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment