Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राचार्य ने हास्टलर्स-छात्रों पर कराया केस:सूर्यप्रकाश की हत्या पर बवाल और गाड़ियां तोड़ने का आरोप, अखिलेश ने मांगा योगी का इस्तीफा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद उपद्रवी छात्रों की तलाश शुरू हो गई है। कॉलेज के प्रचार्य की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने हास्टलर्स और छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें यूपी कालेज में पढ़ने और हॉस्टल में रहने वाले सभी लड़कों को शामिल किया गया है। इन छात्रों पर कैंपस में तोड़फोड और पथराव और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। प्राचार्य की माने तो बवाल करने वालों में हास्टल और कालेज छात्रों के अलावा पूर्व छात्र नेता और आउटसाइडर शामिल थे। वहीं बवाल के दौरान छात्रों की एडिशनल सीपी से तकरार भी हुई थी। इसके बाद एसीपी समेत पुलिस कर्मियों को दौड़ाया था, जिससे पुलिस में आक्रोश है। अब केस दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवी छात्रों की शिनाख्त करेगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मांगा सरकार का इस्तीफा वाराणसी में वारदात के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी को इस्तीफा दे देना चाहिए कि बनारस जो देश के प्रधानमंत्री उनका संसदीय क्षेत्र है वहां पर एक छात्र को गिरा कर के मार दिया और कुछ दिन पहले गोरखपुर में एक हत्या हुई। बनारस उदाहरण है लेकिन प्रदेश में हत्याएं लगातार हो रही हैं अगर सच्चाई मीडिया दिखाने लगे तो सरकार गिर जाएगी। तस्वीरों में देखिए उपद्रवियों का तांडव… अब पढ़िए यूपी कॉलेज प्राचार्य की तहरीर… यूपी कॉलेज प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च की सुबह महाविद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्राचार्य, मुख्य नियन्ता, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय एवं कुछ प्राध्यापकगण विज्ञान भवन के पोर्टिको में बैठे हुए थे। लगभग पूर्वान्ह 11.10 बजे कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के चैनल (कक्ष संख्या 12) के पास गोली चलने की आवाज आई, तब मुख्य नियन्ता, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय, राजनीति विज्ञान, भूगोल विभाग के कुछ शिक्षक एवं कर्मचारी सभी लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। कॉलेज में क्लासरूम के बाहर बीएससी 4th सेमेस्टर का छात्र सूर्य प्रताप सिंह को गोली लगी हुई थी। सूर्य प्रताप सिंह को कालेज की गाड़ी से कालेज ड्राइवर देव बहादुर थापा, डा. मनोज कुमार सिंह, भूगोल विभाग व कुछ छात्र इलाज हेतु सिंह मेडिकल एण्ड रिसर्च सेन्टर, मलदहिया वाराणसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार का प्रयास किया लेकिन छात्र की स्थिति बिगड़ती को देखकर सिंह मेडिकल एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा इलाज करने से मना कर दिया। इसके पश्चात छात्र को ट्रामा सेन्टर बीएचयू, वाराणसी ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद हास्टल के छात्रों द्वारा प्राचार्य आवास पर जाकर प्राचार्य के निजी वाहन पर तोड़-फोड़ की और कालेज परिसर के पास खड़ी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वाहन को भी तोड़ा। बवाल और हंगामा हास्टल के रहने वाले छात्र और अन्य छात्रों तोड़फोड़ की गयी। इससे कालेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों में भय का वातावरण बना हुआ है। कालेज की व्यवस्था इससे प्रभावित है। तस्वीरों में देखिए कालेज के शिक्षकों के टूटे वाहन…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कार की टक्कर से दो युवक घायल:कार चालक फरार, गागलहेड़ी–मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
    Next Article
    फतेहपुर में युवक यमुना नदी में डूबा:पैर फिसलने से हादसा, गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment