Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री बोले-स्ट्रेट ऑफ हुर्मुज पर तनातनी से दिक्कत:डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की किल्लत जल्द खत्म होगी; जिले में काफी दिक्कत

    14 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में बीते 15 अप्रैल से डीजल और पेट्रोल की किल्लत जारी है। जिले के 213 पेट्रोल पंपों में से कई पर अभी भी पर्याप्त ईंधन उपलब्ध नहीं है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भी एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सोमवार को भी 10 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और पांच पर डीजल खत्म रहा। ईंधन की कमी से तिलक और शादी समारोहों में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ-साथ खेतों की सिंचाई कर रहे किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोंडा पहुंचे प्रभारी मंत्री मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस समस्या का कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव बताया है। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि यह समस्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर चल रही तनातनी के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले इस तरह की दिक्कतें नहीं थीं और भारत सरकार इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। वहीं, गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घाघरा पुल बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है, जिससे डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मंत्री चौहान ने उम्मीद जताई कि यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी और लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने भी शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने यह भी कहा इस प्रकरण को लेकर के गोंडा डीएम से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हमारी सरकार भी समस्या को खत्म करने में लगी हुई है जल्दी समस्या का पूरी तरीके से समापन कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में लापता युवक का शव जंगल में मिला:उधारी मांगने आया था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    झांसी स्टेशन पर फल खरीदने उतरा यात्री, पर्स चोरी:स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के AC कोच में कर रहे थे यात्रा, दिल्ली में दर्ज कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment