Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रो. सुरेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि, प्रतिमा का अनावरण:लखनऊ विवि में स्मृति व्याख्यान; 'समाज कार्य सेवा दिवस' की घोषणा

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में मंगलवार को प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. सुरेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया और उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने प्रो. सुरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विभाग ने एक स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा शुरू की है, जहां गुरुओं की स्मृतियों को सहेजा जा रहा है ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से प्रेरणा ले सके। 28 अप्रैल को 'समाज कार्य सेवा दिवस' के रूप में मनाएगा कुलपति ने समाज कार्य के मूल्यों जैसे सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय हर साल 28 अप्रैल को 'समाज कार्य सेवा दिवस' के रूप में मनाएगा। मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. राज कुमार सिंह ने स्मृति व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रो. सुरेन्द्र सिंह के जीवन और उनके अकादमिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. सिंह ने समाज कार्य को केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक विचारधारा के रूप में स्थापित किया था। शोध की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह रिटायर प्रोफेसर ए.एन. सिंह ने प्रो. सुरेन्द्र सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रो. सिंह बेहद सरल, अनुशासित और समय के पाबंद व्यक्ति थे। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज कार्य में शोध की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। प्रो. सुरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रो. आर.बी. सिंह ने बताया कि भले ही वे समाज कार्य के विद्यार्थी नहीं रहे, लेकिन उन्हें अपने पिता के साथ लंबे समय तक काम करने का अनुभव मिला। उनकी पुत्री प्रो. ज्योत्सना सिंह ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना और स्मृति व्याख्यान के माध्यम से उनके पिता की स्मृति को जीवित रखा गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होंगी।समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी ने कहा कि प्रो. सुरेन्द्र सिंह उनके जीवन की प्रेरणा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन को लेकर उन्नाव पुलिस अलर्ट:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के लिए SSP मॉनिटरिंग करेंगे, VIP के लिए अलग मार्ग
    Next Article
    महामेधा को-ऑपरेटिव बैंक में 8 करोड़ का घोटाला:मुआवाजे की राशि हड़पी, कोर्ट के आदेश पर बैंक अफसर समेत 35 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment