Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी मंडल प्रभारी पर जातिगत प्रताड़ना का आरोप:युवा मोर्चा नेता ने कानपुर कार्यालय में किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर का विवाद गुरुवार को उस समय सामने आया जब भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अमन सोनकर ने पार्टी कार्यालय में पनकी मंडल प्रभारी अभिनव दीक्षित के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोनकर ने दीक्षित पर जातिगत प्रताड़ना, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन सोनकर के अनुसार, अभिनव दीक्षित (पनकी मंडल प्रभारी) अपने साथियों अनुराग त्रिपाठी और चंद्र भूषण के साथ पहले भी उनके घर आकर गाली-गलौज कर चुके हैं। सोनकर ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी दुकान में घुसकर मोबाइल और नकदी छीन ली गई थी। इस घटना की शिकायत कमिश्नर कार्यालय में की गई थी, लेकिन बाद में पार्टी संगठन और समाज के वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था। उस समय मोबाइल और नकदी वापस कर दी गई थी और माफी भी मांगी गई थी। सोनकर का आरोप है कि समझौते के बावजूद अभिनव दीक्षित और उनके साथी लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक पारिवारिक विवाद में दीक्षित ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई। अमन सोनकर ने यह भी दावा किया कि उन्हें संगठन के कार्यक्रमों में अपमानित किया जाता रहा है और उनके वृद्ध दादा को भी धमकाया गया। इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को एक ज्ञापन सौंपा था। गुरुवार को दोबारा विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष से कराई जाएगी। इस मामले को लेकर उत्तरी जिलाध्यक्ष ने 7 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पनकी मंडल प्रभारी अभिनव दीक्षित ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार चल रहा है और इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। दीक्षित ने यह भी कहा कि वह ऐसे वर्ग से आते हैं जहां प्रतिस्पर्धा अधिक है और उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर एसपी ने पटवाई थाने का निरीक्षण किया:अभिलेखों की जांच, साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    सहारनपुर में विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक:योजनाओं की प्रगति पर जोर, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment