Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे में लिव-इन पार्टनर की गर्दन पर लातें मारी, मौत:रात भर शव के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड, लड़की विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी

    14 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर और गर्दन पर लात-घूसे मारे थे। इसके बाद वह पूरी रात महिला के शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पहचान कोमल दहाले और आरोपी की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। शादी करने वाले थे दोनों, परिवार को भी जानकारी थी दोनों ने शादी करने की योजना भी बनाई थी। उनके परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए राजी थे। कोमल महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में काम करती थीं। वहीं, बुलढाणा के रहने वाले शुभम इंफोसिस में काम करता है। अफेयर के शक में दोनों के बीच होते थे झगड़े रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल को शक था कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हिंजवड़ी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी बोले- ड्रग्स बड़ी चुनौती, परिवार बिखर जाते हैं:प्रकाश पर्व से एक दिन पहले LG आवास पहुंचे; शबद कीर्तन में शामिल हुए, गुरबानी सुनी
    Next Article
    नेवी और कोस्ट गार्ड 76 हेलिकॉप्टर खरीदेंगे:15 हजार करोड़ की डील, पुराने चीता-चेतक बेड़े की जगह लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment