Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी की टंकी पर रील बनाने गए 3 बच्चे गिरे:सिद्धार्थनगर में एक की मौत, 2 घायल, दो 60 फीट ऊपर ही फंसे; सीढ़ी टूटने से हादसा

    5 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े 3 बच्चे सीढ़ी टूटने से नीचे गिर गए। इनमें एक की मौत हो गई, दो घायल हैं। दो अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं। उन्हें उतारने के लिए अफसरों ने क्रेन बुलवाई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे। त्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसा जिला मुख्यालय स्थित काशीराम आवास कॉलोनी का है। मौके की तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला बताया जाता है कि मोहाने का रहने वाला बाले (12) अपने रिश्तेदार अपने मौसेरे भाई दीपचंद के घर कांशीराम आवास आया था। आज दोपहर करीब 3 बजे वो पड़ोस के लड़के गोलू (15), शनि (11) , कल्लू (15) और पवन (16) के साथ आवास के पास ही पानी जर्जर पानी की टंकी पर रील बनाने के चढ़ गए। ऊपर थोड़ी देर रुकने के बाद सभी एक एक नीचे आने लगे। तभी अचानक 4 सीढ़ी उतरने के बाद ही जर्जर जीने टूट गए। जिसके चलते बाले, शनि और गोलू नीचे आ गिरा। बाले के ऊपर सीढ़ी का मलबा भी गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि शनि और गोलू घायल हो गए। जबकि कल्लू और पवन ऊपर ही फंस गए। गोरखपुर से बुलाई गई लिफ्ट हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लोगों ने गोद में उठाकर घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां बाले को डॉक्टरों को मृत करार दे दिया। सूचना के बाद मौके पर डीएम, एसएसपी समेत कई अफसर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर पोकलेन बुलाकर मलबा हटाया गया। जहां पर हादसा हुआ है वहां नीचे पानी भरा है। जिसके चलते रेस्क्यू में परेशानी हुई। पोकलेन मशीन और डंपर के सहारे मलबा हटाया गया। उसके बाद ऊपर फंसे दोनों बच्चों को उतारने के लिए गोरखपुर से फायर ब्रिगेड की लिफ्ट बुलवाई गई। करीब ढाई घंटे बाद पहुंची लिफ्ट की मदद से दोनों बच्चों को उतारने का प्रयास किया जा रहा है। राहत बचाव के लिए लगभग फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी मिलाकर लगभग 100 लोग मौजूद हैं। मौके पर तीन जेसीबी एक पोकलेन रास्ता बनाने में जुटी है। मौके पर एसडीआरएफ समेत कई थानों का फोर्स और एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार, सदर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य व एडीएम गौरव श्रीवास्तव मौजूद हैं। 26 साल से बदं है टंकी बताया जाता है कि जिस टंकी पर बच्चे चढ़े थे वो करीब 26 साल से बंद है। जर्जर होने के चलते उसको प्रयोग में नहीं लिया जा रहा था। हालांकि उसपर चढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई बोर्ड या सूचना नहीं दी गई थी। ----------- ये खबर भी पढ़ें जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर पर हंगामा, उपभोक्ताओं ने उखाड़ फेंके:कानपुर देहात में बढ़े बिजली बिलों से नाराज लोगों ने मीटर हटाए, विभाग पर आरोप
    Next Article
    हापुड़ में युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण:टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment