Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से बचकर भाग रहा 12वीं छात्र कुएं में गिरा:ललितपुर पुलिस पर खदेड़ने का आरोप, इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, 30 अप्रैल को शादी

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के ललितपुर में पुलिस से बचकर भाग रहा 12वीं का छात्र कुएं में गिर गया। पर युवक को खोजने की बजाय पुलिस मौके से लौट गई। कुएं में डूबकर युवक की मौत हो गई। करीब 12 घंटे के बाद युवक का शव कुएं से बरामद हुआ। छात्र की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के खदेड़ने के कारण छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए दहेज की बाइक खरीदकर अपने जीजा और एक दोस्त के साथ लौट रहा था। तभी पुलिस ने जीजा और दोस्त को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। छात्र जान बचाकर भाग निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की, पर गुमशुदगी दर्ज करने की बजाय पुलिस ने परिजनों को फटकारकर भगा दिया। सुबह परिजनों को उसका शव कुएं में उतराता मिला। परिजनों ने शनिवार दोपहर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया तो पुलिस ने फिर से फटकार कर भगा दिया। परिजनों की शिकायत पर एसपी ने थाना प्रभारी को लाइनहाजिर करते हुए सीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि एसपी का कहना है- तीनों युवक सड़क किनारे बाइक लगाकर शराब पी रहे थे, इसलिए पुलिस पकड़ने पहुंची थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझिए... ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के सौंरई गांव निवासी शिवम पाल (19) पुत्र कैलाश पाल की चचेरी बहन की शादी 22 अप्रैल को ग्राम भीकमपुर निवासी राघवेंद्र के साथी होनी हैं। शिवम अपने होने वाले जीजा और रिश्दोतेदार सचिन पाल के साथ दहेज में दी जाने वाली बाइक खरीदने शुक्रवार को शहर गया था। सचिन ने बताया- हमने कस्बा नाराहट से पल्सर बाइक खरीदी। बाइक लेकर मैं और शिवम गांव लौट रहे थे। जीजा अलग बाइक से आ रहे थे। नाराहाट से एक किलोमीटर आगे आए थे, तभी जीजा राघवेंद्र पीछे छूट गए। मैं और शिवम रोड किनारे बाइक लगाकर टॉयलेट करने लगे। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे पुलिस वाले पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ पूछे ही मुझे और शिवम को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। राघवेंद्र पहुंचे तो पुलिस शिवम को छोड़कर उसे पकड़ने के लिए भागी। इतने में शिवम पुलिस से बचकर भाग निकला। पुलिस ने उसका कुछ दूरी तक पीछा किया और फिर लौट आई। पुलिस के जाने के बाद मैंने और मेरे दोस्त ने शिवम को काफी ढूंढा, पर कुछ पता नहीं चला। आधे घंटे बाद पुलिस फिर से पहुंची और हम लोगों से पूछताछ करने लगी। हमने पुलिस को बताया कि हमारा तीसरा साथी नहीं मिल रहा है। तो पुलिस ने हमें गाली-गलौज करके वहां से भगा दिया। हमने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन रात करीब 10 बजे थाने पहुंचे तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं ली, उल्टे गाली-गलौज करके भगा दिया। हमने रातभर खोजबीन की, सुबह करीब 10 बजे शिवम का शव एक कुएं में उतराता मिला। रस्सी के सहारे शव को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प शुक्रवार देर रात परिजन शव को लेकर नाराहाट थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते शिवम की जान गई, पर थाने के बाहर भी पुलिस ने हमसे गाली-गलौज की। देर रात एसपी आवास पहुंचे, थाना प्रभारी लाइन हाजिर कोई सुनवाई न होने पर परिजन शनिवार रात को एसपी मो. मुश्ताक से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। परिजनों ने ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने तत्काल प्रभाव से नाराहट थानाध्यक्ष पारुल चंदेल को लाइन हाजिर कर दिया और जांच एएसपी कालू सिंह को सौंप दी। दिल्ली से पहुंचे पिता, रो-रोकर बेसुध शिवम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। शिवम के पिता कैलाश पाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं।शिवम की मौत की सूचना मिलते ही शनिवार को वे अपने गांव पहुंचे। बेटे की मौत से वे रो-रोकर बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम परिजनों ने बताया- एक ही परिवार में अगले ही महीने दो-दो शादियां थीं। 22 अप्रैल को शिवम की चचेरी बहन की शादी थी, जबकि 30 अप्रैल को खुद शिवम की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, पर अब शिवम की मौत से मातम पसरा हुआ है। एसपी बोले- शराब पी रहे थे युवक, पुलिस लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय एसपी मो. मुश्ताक ने कहा- जांच में पता चला है कि तीनों युवक सड़क किनारे बाइक लगाकर शराब पी रहे थे। इसीलिए पुलिस उन्हें पकड़ी थी। इसी दौरान एक युवक भाग निकला। संभवत: भागने के दौरान ही वह कुएं में गिर गया होगा। फिलहाल परिजनों के आरोप के अनुसार अगर पुलिस की कोई लापरवाही मिली तो निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी को पूरी जांच सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, जयकारों से वातावरण भक्तिमय
    Next Article
    विश्व जल संरक्षण दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित:औरैया में जल संरक्षण के महत्व पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment