Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर के नजीबाबाद में फायरिंग के बाद हुए घायल, हथियार और उपकरण बरामद

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद पुलिस ने गोकशी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ,दो आरोपियों को शनिवार 11 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पशु वध के उपकरण, अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 27 मार्च को सेंट मैरी चर्च के पीछे गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… पूरा मामला विस्तार से 27 मार्च 2026 को नजीबाबाद कस्बे में सेंट मैरी चर्च के पीछे कच्चे रास्ते पर गोवंशीय अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग 28 मार्च को मुखबिर की सूचना पर जाफराबाद के जंगल क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी नईम उर्फ गुज्जू कुरैशी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी हसीन उर्फ चुग्गा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हथियार और उपकरण बरामद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान बताई। पुलिस ने कब्जे से 01-01 अवैध 315 बोर तमंचे, 01-01 जिंदा कारतूस 01-01 खोखा कारतूस 315 बोर, पशु कटान के उपकरण (01 छुरी, 01 कुल्हाड़ी, 01 लकड़ी का गुटका एवं रस्सी आदि) और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस का कहना है कि मामले में आ गे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मिशन शक्ति' के तहत 'रन फॉर इम्पावरमेंट':अंबेडकरनगर में महिला सशक्तीकरण के लिए दौड़ का आयोजन
    Next Article
    गर्दन पर नाखून के निशान, टपकता खून...इस एक्टर संग EX गर्लफेंड ने की मारपीट, मलाइका अरोड़ा संग वायरल हुई थी रोमांटिक तस्वीर- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment