Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की नाक तले प्रधान का अवैध खनन:मुरादाबाद-संभल के बॉर्डर पर बोल रही सपा के करीबी प्रधान की तूती

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद और संभल जिले की सीमा पर सटे इटायला माफी गांव के प्रधान जीशान पर अवैध खनन कराने के आरोप लग रहे हैं। सपाई खेमे के इस प्रधान के डंपर पुलिस की नाक तले पास हो रहे हैं। प्रधान पर थाना स्तर के कुछ पुलिस अधिकारियों का संरक्षण हासिल होने की बातें कही जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि जीशान प्रधान का ज्यादातर वक्त पाकबड़ा थाने में गुजर रहा है। इटायला के लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से प्रधान ने अवैध खनन का काम शुरू किया है। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उसने कुछ अधिकारियों की अपने ऊपर कृपा होने की बात कहकर लोगों को शांत करा दिया। बता दें कि इटायला माफी गांव संभल और मुरादाबाद जिले के बॉर्डर पर है। यह गांव संभल जिले के असमोली थाने में आता है। लेकिन यहां हो रहा अवैध खनन मुरादाबाद शहर तक पहुंच रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रधान की पाकबड़ा थाने में अच्छी तूती बोलती है। थाने की कई पंचायतें भी प्रधान ही सुलटाता है। पिछले दिनों पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप के एक मामले को मैनेज करने में भी इस प्रधान की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। प्रधान का ज्यादातर वक्त पाकबड़ा थाने में ही बीत रहा है। विवादित संपत्तियों से लेकर आसपास के गांवों के झगड़ों में सुलह कराने का जिम्मा यही प्रधान निभा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आशा वर्कर्स ने 1090 करोड़ का हिसाब मांगा:आयुष्मान से कोविड तक का बकाया, सीएमओ कार्यालय को घेरा
    Next Article
    ललितपुर में बर्खास्त सिपाही जितेंद्र यादव गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment