Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम:पुलिस ने 4 गोवंश के साथ 2 तस्करों को पकड़ा, बिहार और नेपाल में करते थे तस्करी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पचपेड़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तेज रफ्तार पिकअप से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। यह घटना 28 अप्रैल की रात की है, जब मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप (BR22GC3256), काले तिरपाल से ढकी हुई, तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है। बताया गया कि इसमें गोवंश को वध के लिए नेपाल या बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुलसीपुर-बढ़नी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध पिकअप तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी। उसने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों को कुचलने की कोशिश करते हुए भागने का प्रयास किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और नई बाजार चौराहे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से चार गोवंशीय बैल बरामद हुए। मौके से दो आरोपी मुन्ना कुमार यादव (बेतिया, बिहार) और कासिम (महराजगंज) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश की तस्करी कर बिहार और नेपाल में बेचते थे। इस नेटवर्क में कुशीनगर निवासी एक व्यक्ति की भी संलिप्तता सामने आई है, जो उनसे पशु मंगवाकर आगे सप्लाई करता था और मुनाफे का बंटवारा करता था। पुलिस ने इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे इस अभियान को एक महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अपराध को होने से रोका जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने अपहरण की झूठी सूचना दी:बेटे ने मां से एक लाख की फिरौती मांगी, कर्ज चुकाने को साजिश रची, दोस्त भी अरेस्ट
    Next Article
    हापुड़ को मिली गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात:जिले के 29 गांवों से होकर करीब 33 किलोमीटर गुजरेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment