Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के डर से युवक ने जान दी:कानपुर में पहले महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों ने धमकाया; सुसाइड का पता चलते ही सभी भागे

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया। विवाद के बाद एक महिला ने उसे पीटा और पुलिस बुला ली थी। पुलिस के डर से युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा पीटकर उसे बाहर आने को कह रही थी। डर में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद महिला और पुलिसवाले मौके से भाग गए। इसके बाद अन्य किरायेदारों ने परिजनों को सूचना दी। पड़ोसी और परिवार वाले पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अमन (19) के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ गोविंद नगर में किराए पर रहता था। घटना के समय पिता और मां कपड़े लेने गए हुए थे। अमन घर पर अकेला था। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई। अब जानिए पूरा मामला….. आज घर में पूजा थी कन्नौज जिले के ठठिया बसावनपुरवा के रहने वाले हाकिम सिंह मैं करीब 5 साल से अपने परिवार के साथ गोविंद नगर नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराए पर रहता हूं। परिवार में पत्नी नीलम देवी और 4 बेटे अरुण, अमन, अनिकेत और कुनाल हैं। बेटी शिवानी की शादी हो चुकी है। हाकिम ने बताया- मेरे बेटे की 8 अक्टूबर को शादी हुई थी। आज घर पर पूजा थी। बेटा अरुण और उसकी पत्नी शिवराजपुर अपनी ससुराल में थे। मैं अपनी पत्नी नीलम के साथ कपड़े लेने गया। अनिकेत जाली बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। वहां काम पर गया था। बेटा कुनाल अपनी बुआ के पास कन्नौज में है। वहीं, अमन अकेले घर पर था। अमन भी मजदूरी करता था। आज शाम को पूजा थी तो वह काम पर नहीं गया था। मोबाइल मांगने पर महिला से हुआ विवाद अमन ने उसी मकान में रहने वाली एक महिला से मोबाइल मांगा था। हाकिम सिंह का आरोप है कि- मोबाइल मांगने पर अमन और महिला में कहासुनी हुई। विवाद ज्यादा बढ़ा और महिला ने अमन की पिटाई कर दी।। महिला ने अमन की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर अमन ने डर की वजह से खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर से दरवाजा पीटती रही और उसे धमकाती रही। लास्ट में अमन ने डरकर फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस और महिला को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिला और पुलिसवाले वहां से भाग गए। अन्य किरायेदारों ने फोन पर अमन के परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अमन फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। गोविंद नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए 7 माह पहले पुलिस ने पीटा था अमन के पिता ने बताया- 7 महीने पहले अमन को चोरी के मामले में पुलिस ने पीटा था। इसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया- मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी, जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में जहर खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर:जेब में मिला सुसाइड नोट, घर के बाहर 5 पेज का नोटिस चिपका था लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। मां और बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- ‘अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम हैं।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुमा अलविदा पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब:हापुड़ में अमन चैन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ
    Next Article
    मथुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:होटल में काम करता था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment