Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर कार खाई में पलटी:महाराष्ट्र का परिवार गंभीर रूप से घायल, खुटार से पंजाब जा रहा था

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़ नागपुर निवासी अजय बंसल (40), उनकी पत्नी पायल बंसल (38) और 12 वर्षीय पुत्री सनाया बंसल कार से यात्रा कर रहे थे। यह परिवार शाहजहाँपुर के खुटार में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था और 26 मार्च 2026 को पंजाब में दूसरी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था। हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत बिठौरा कला और मुड़ेला कला के बीच नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना गजरौला पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। अजय बंसल, उनकी पत्नी पायल और बेटी सनाया को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। थाना अध्यक्ष गजरौला, ब्रजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। उनके परिजनों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह हादसा वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में नवरात्र अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा:मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने की विशेष आराधना
    Next Article
    IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment