Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:कांग्रेसियों ने हिमंत बिस्वा सरमा पर दलित विरोधी टिप्पणी का आरोप लगाया

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को गैस चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गैस चौराहे पर एकत्र हुए और भाजपा तथा असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शहर अध्यक्ष ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं का हनन बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा का यह बयान भारतीय जनता पार्टी की 'दलित विरोधी' मानसिकता को उजागर करता है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में विपक्ष के सम्मान को ठेस पहुँचा रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं ने अपनी अमर्यादित बयानबाजी बंद नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने आने वाले दिनों में इस विरोध को और तेज कर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की बात कही। इस अवसर पर मुनेंद्र सक्सेना, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, हरिशंकर कश्यप, राकेश मिश्रा, कमल कुमार गौड़, गौरव शर्मा, श्री कृष्ण, नंदकिशोर पाल, मुन्नी, मुशीर अहमद, पुष्पेंद्र शुक्ला, कामरान, रिजवान और इरफान उर्फ काके सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसामऊ विधानसभा में जिला अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू:कानपुर में भाजपा का बस्ती चलो अभियान, नेताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 2.23 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटे:विशेष पुनरीक्षण के बाद अब जिले में 11.74 लाख वोटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment