Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत बनेगा बासमती निर्यात का केंद्र:जितिन प्रसाद बोले- विदेशों में अब बासमती के लिए जाना जाएगा पीलीभीत,100 देशों में होगा निर्यात

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में कृषि और निर्यात क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने घोषणा की है कि पीलीभीत से अब बासमती चावल का निर्यात दुनिया के 100 देशों में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए बीडीईएफ (Basmati Export Development Foundation) हेतु टांडा बिजैसी में सात एकड़ भूमि का औपचारिक हस्तांतरण कर दिया गया है। शहर के पूरनपुर हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत में बासमती चावल के उत्पादन का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब उसी पुराने गौरव को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस नए केंद्र के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के गुर सिखाए जाएंगे। टांडा बिजैसी में स्थापित होने वाले इस केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें एक ऑडिटोरियम, संग्रहालय, उन्नत प्रयोगशाला और जैविक खेती के लिए इनपुट स्टोर बनाया जाएगा। यह केंद्र आईसीएआर (ICAR) द्वारा मान्यता प्राप्त होगा, जहां बासमती की नई किस्मों का परीक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे न केवल फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य भी मिल सकेगा। उन्होंने जैविक खेती (Organic Farming) को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक अवशेष मुक्त खेती से निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी। जैविक खेती से युवाओं के लिए कृषि प्रौद्योगिकी और बीज उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एपीडा (APEDA) और बीडीईएफ मिलकर किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की पूरी श्रृंखला में सहायता प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मंत्रालय दिए मैं हमेशा जनता को इससे कुछ न कुछ देने की सोचता हूं इसी क्रम में मैने बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म पीलीभीत के लिए देने का काम किया है।जितिन प्रसाद ने कहा इस केंद्र का नाम भी वीरांगना अवंती वाई लोधी के नाम पर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू को 86% जनता ने नकारा:भाजपा से अवधेश पप्पू, सपा से सुनील लाला पहली पसंद, जानिए बसपा में कौन मजबूत कैंडिडेट
    Next Article
    कांग्रेस नेता ने जनसमस्याओं पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन:सुल्तानपुर में बिजली मीटर, दिव्यांग पास और विश्वकर्मा योजना में देरी का मुद्दा उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment