Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकनिक मनाने आए चार छात्र डैम में डूबे...दो की मौत:झांसी में दो को चरवाहे ने बचाया, चारों एक नाव में सवार थे

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी के प्रेम नगर क्षेत्र स्थित गढ़िया रेलवे डैम में पिकनिक मनाने गए 11वीं कक्षा के चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई। दो अन्य छात्रों को पास ही बकरियां चरा रहे एक चरवाहे ने बचा लिया। सभी छात्र माउंट लिटरा जी स्कूल के थे। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा के चारों छात्र आज रविवार शाम करीब 4 बजे घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकले थे। वे अपनी बाइक से अठोदना गांव होते हुए सीधे रेलवे डैम पहुंचे। डैम पर पहुंचने के बाद चारों एक नाव में सवार होकर बीच डैम की ओर जाने लगे। बीच डैम में चारों छात्र डूबने लगे, दो की मौत बीच डैम में पहुंचने पर चारों छात्र डूबने लगे। गांव के कल्लू केवट ने उन्हें डूबते देखा। कल्लू ने पास पड़ी नाव की मदद से श्रवण तिवारी (19, पुत्र विजय तिवारी, निवासी महावीरन) और शौर्य (18, पुत्र वेदांत चंद्र, निवासी लहर गिर्द) को डूबने से बचा लिया। हालांकि, वेदांश यादव (18, पुत्र विश्वजीत यादव, निवासी प्रेम गंज) और आतिफ मंसूरी (19, पुत्र शहजाद, निवासी नूरनगर नगरा) को नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई। दो को बकरी चरवाहे ने बचाया स्थानीय अचुंधरा गांव के कल्लू केवट ने बताया कि वह घटना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बकरियां चरा रहा था। छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह तुरंत पास रखी नाव से पहुंचा और दो छात्रों को बचाने में सफल रहा, लेकिन अन्य दो को नहीं बचा सका। मौत के बाद क्षेत्र में छाया मातम मृतक वेदांश यादव की मां रजनी यादव कृषि विभाग में भू-संरक्षण क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वेदांश के पिता की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में तब हो गई थी जब वह मां के गर्भ में था। उसकी एक बड़ी बहन कशिश (22 वर्ष) है। वेदांश अपने घर का इकलौता पुत्र था। वहीं, दूसरे मृतक आतिफ मंसूरी के पिता शहजाद रेलवे में ठेके पर काम करते हैं। आतिफ भी अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के समय उसके पिता नमाज पढ़ने गए थे और आतिफ दोस्त के घर खाना खाने निकला था। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकार सदर और क्षेत्राधिकार सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तरबूज के खेत में मिला महिला का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, घटना की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    संभल में सड़क हादसा, जीजा की मौत, साला घायल:ससुराल से लौटते समय स्कूटी को वाहन ने रौंदा, डेढ़ साल पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment