Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं

    23 hours ago

    2

    0

    यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास की है, वह सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए। वहां मत्था टेककर फूट-फूटकर रोने लगे। कुछ देर तक रोते रहे, फिर खुद को संभाला और दर्शन किए। आनंद सोनभद्र के रहने वाले हैं। वह नायब तहसीलदार बने हैं। इस पोस्ट में उनकी 22वीं रैंक है। कानपुर की श्वेता वर्मा SDM बनी हैं। वह 4 महीने पहले ही मां बनी हैं। इस पोस्ट में उनकी 21वीं रैंक है। इसके अलावा, कौशांबी के सुनील मौर्य कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) बने हैं। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। इस पोस्ट में उनकी 82वीं रैंक है। जौनपुर की ननद-भाभी भी PCS अफसर बनी हैं। भाभी श्रेया शर्मा (30) कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर और ननद आकृति शुक्ला (28) डिप्टी एसपी बनी हैं। सेकेंड टॉपर 25 साल की अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं। मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। मामा राजेश पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। अनन्या ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है। उन्होंने भास्कर से कहा- मैंने कभी भी कोचिंग नहीं की, सिर्फ सेल्फ स्टडी की। आज के समय में चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद से किसी भी टॉपिक का कंटेंट आसानी से मिल जाता है। मुझे सेकेंड रैंक मिली है । इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। 932 अभ्यर्थियों में से 319 लड़कियां 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 319 लड़कियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पीसीएस-2023 की बात करें तो सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया था। टॉप- 10 में सिर्फ 2 लड़कियां थीं। 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक पद और व्यवस्थापक के 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये खाली रह गए। PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च- 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेंस परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी। PCS परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं से सीधे 6वीं मंजिल पर 'क्रैश' लैंडिंग, हिमालय प्राईड में फिर खराब हुई लिफ्ट
    Next Article
    ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाकर युवक को पीटा:बरेली में लात-घूसे और चप्पल बरसाए, खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment