Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-दिल्ली के बीच मैच देखने उमड़ी भीड़:दिल्ली ने बॉलिंग चुनी, स्टेडियम खचाखच भरा, बारिश का खतरा टला, टिकट ब्लैक करते पकड़ा दलाल

    1 day ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। पंजाब ने श्रेयस अय्यर की फिफ्टी की मदद से 17वें ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 168 रन बन लिए है। श्रेयस के साथ कूपर कोनोली क्रीज पर है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रेयर अय्यर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं धर्मशाला स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर हुआ है। देशभर से दर्शक मैच देखने धर्मशाला पहुंचे हैं। इसका फायदा उठाते हुए मैच से कुछ देर पहले एक व्यक्ति टिकट ब्लैक करते कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। कैमरा देखते हुए वह मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के पास कुल छह टिकटें थीं, जिन्हें वह ऊंचे दाम पर बेच रहा था। ताज्जुब की बात यह है कि यह खेल पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच चल रहा है, लेकिन धरातल पर कड़ी कार्रवाई का अभाव दिख रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी बात यह है कि बारिश का खतरा फिलहाल टल गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया था। बीती कल रात (रविवार) को भी धर्मशाला और पूरे कांगड़ा जिला में तेज बारिश हुई है। मौसम हुआ सुहावना इससे क्रिकेट प्रेमियों की चिंताएं बढ़ गई थी। मगर अब ताजा बारिश के बाद धर्मशाला में मौसम सुहावना हो गया है। विशेषकर रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री की गिरावट के बाद 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। इससे शाम को मैच के दौरान भी ठंड का एहसास होगा। हालांकि दिन में मौसम सुहावना हो गया था और अधिकतम पारा सामान्य से 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी पंजाब और दिल्ली दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। प्लेऑफ में बने रहने को दिल्ली को मुकाबला जीतना जरूरी वहीं पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हारने वाली दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा और प्लेऑफ में बने रहने के यह मुकाबला जीतना होगा। धर्मशाला में 14 मई के मैच पर भी संकट 14 मई को भी इसी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला होना है। उस दिन भी बारिश व तूफान से राहत के आसार नहीं है। इससे धर्मशाला में IPL के रोमांच पर मौसम भारी पड़ सकता है। धर्मशाला में स्टेडियम के अंदर और बाहर के PHOTOS..
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब भाजपा के 2 ऑफिसों पर हमला, VIDEO:लाठी-डंडे लेकर घुसे लोग, तोड़फोड़ की, पथराव किया; दीवारों-पोस्टरों पर इंक फेंकी
    Next Article
    TCS नासिक में महिलाओं ने डर से शिकायत नहीं की:NCW रिपोर्ट में सामने आया ट्रांसफर और नौकरी जाने का खतरा; CCTV भी बंद मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment