Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के पादरी से होती है गूगल मीटिंग:शाहजहांपुर में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप, तीन गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने चंगाई सभा आयोजित करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई रविवार को पुवायां थाना क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव में हुई। पुलिस ने सोमवार की शाम एफआईआर दर्ज की है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, लखीमपुर का नमनदीप, पुवायां के रचिन और बटेश्वर, तथा सिधौली का बिंदर लाल चंगाई सभा आयोजित कर रहे थे। इन पर लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। आरोपियों पर प्रलोभन, चमत्कार और फोटो-वीडियो का दुरुपयोग कर इलाज के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पकड़िया हकीम गांव के एक मकान में चंगाई सभा चल रही है। सूचना पर दबिश दी गई तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। मकान के अंदर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अपना धर्म छोड़कर प्रभु यीशु की शरण में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी पंजाब के पादरी जगजीत मिनिस्टरी द्वारा संचालित एक संस्था के लिए काम करते हैं। यह पादरी गूगल मीटिंग के माध्यम से आरोपियों को निर्देश देता था। पुलिस ने नमनदीप, रचिन और बटेश्वर को गिरफ्तार किया है। बिंदर लाल अभी फरार है। पुलिस पूछताछ के आधार पर इस संस्था से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले जब चंगाई सभा करने वालों को पकड़ा गया था। तब उनसे पूछताछ के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे। जांच में सामने आया था कि चंगाई सभा में लोगों को शामिल करने और इसाई धर्म अपनाने वालों को रुपये का प्रलोभन दिया जाता है ।उनको दिए जाने वाला फंड विदेशों से आता है। पुलिस ने ऐसे कई खाते भी चिह्नित किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में एयरबैग खुलने से दूल्हा बाल-बाल बचा:भाई-बहन घायल, बारात जा रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक कांपी धरती, घरों से निकले लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment