Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब अफसर सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR:परिवार का पोस्टमॉर्टम से इनकार; BJP प्रधान बोले- दिल्ली वाले लूट रहे, यहां गैंग ऑफ मिनिस्टर

    9 hours ago

    1

    0

    पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के वर्कर प्रदर्शन कर रहे हैं। BJP के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में सरकार नहीं बल्कि गैंग ऑफ मिनिस्टर है। दिल्ली वाले पंजाब को लूट रहे हैं और मारने का काम गैंगस्टरों को दे रखा है। वहीं तरनतारन में पूर्व मंत्री के घर भी समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। इस पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। मंत्री-अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट- उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; DM ने कहा था- जबरन लेना चाहते थे रंधावा के आखिरी शब्द...भुल्लर बच्चों को कुछ कर देगा:दोस्त को कहा- AAP मंत्री ने पिस्टल बट-कड़े से पिटवाया, गनपॉइंट पर VIDEO बनवाया मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब अमेरिका से LPG लेकर कार्गो शिप मेंगलुरु पहुंचा:गैस-क्रूड लेकर चार जहाज भारत आए; केंद्र बोला- फारस की खाड़ी में सभी 22 शिप सुरक्षित
    Next Article
    चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment