Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:लुधियाना में घर-ठिकानें खंगाल रही टीमें, पार्टनर की भी जांच; 2 दिन पहले AAP सांसद पर रेड हुई थी

    4 hours ago

    1

    0

    पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दिग्गज मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड हुई है। जांच एजेंसी की टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिस वक्त रेड हुई, मंत्री घर पर नहीं थे। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद के ठिकानों पर ED ने रेड की है। सूद हैंम्पटन होम के डायरेक्टर हैं और संजीव अरोड़ा के करीबी माने जाते हैं। हेमंत सूद के लुधियाना में सराभा नगर स्थित कोठी नंबर 175-I पर भी रेड चल रही है। ED से जुड़े सोर्सेज के अनुसार मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सोर्सेज के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इस में नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड होते ही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे (सब पकड़े जाएंगे)। ED रेड से जुड़े बड़े अपडेट्स… मंत्री पर ED रेड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबरीमाला केस में आज 5वें दिन सुनवाई:पिछली सुनवाई में SC ने कहा था- करोड़ों की आस्था को गलत ठहराना मुश्किल
    Next Article
    अरविंद अकेला का गाना 'सुघर सुघर माल भौजी' रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment