Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब AAP में टूट के बाद MLA-ऑब्जर्वरों की मीटिंग:सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर निकले, बोले- BJP वाले गंदे लोग, इनकी बातों में मत आओ

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में हलचल तेज है। विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज जालंधर में मीटिंग बुलाई। यह मीटिंग करीब साढ़े 3 घंटे चली। इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर निकल गए। जाने से पहले सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गद्दारों से भरी पार्टी है। उसमें सभी लोग गंदे हैं। लोगों को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई गई, लेकिन इसमें विधायक भी पहुंचे। मीटिंग के एजेंडे को लेकर सभी MLA कंफ्यूज दिखे। कोई रेगुलर मीटिंग, कोई स्पेशल सेशन को लेकर तो कोई इसे निगम चुनाव को लेकर मीटिंग बताता दिखा। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया। मीटिंग से CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मीटिंग से पहले विधायकों-ऑब्जर्वर्स को गेम्स खिलाए गए। विधायक रस्साकसी करते नजर आए। गेम के जरिए पार्टी ने मेलजोल बढ़ाने और इसी के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। मनीष सिसोदिया ने ये बातें कहीं… मीटिंग में पहुंचे MLAs ने क्या कहा… नकोदर विधायक बोलीं- इलेक्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि ये मीटिंग 4 महीने पहले से चल रहे प्रोसेस का हिस्सा है। पंजाब में इलेक्शन ईयर है और हम उसी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। आब्जर्वर ने हर गली मोहल्ले में जाकर रिपोर्ट तैयार की हैं। उनको रिपोर्ट को आज पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा- मीटिंग में सभी विधायक, मंत्री पहुंच रहे हैं। विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं है। वे कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं। यह पहली मीटिंग नहीं है। अभी कुछ दिन पहले भी मीटिंग की गई थी। विरोधियों को तकलीफ है कि पंजाब क्यों तरक्की कर रहा है, लोग क्यों खुश हैं? सोनिया मान बोलीं- AAP छोड़ने वाले सांसदों ने एथिक्स से कॉम्प्रोमाइज किया सोनिया मान ने कहा कि हमारी ऐसी मीटिंग होती रहती हैं। अभी तो अंदर जाकर ही पता चलेगा कि इस मीटिंग में क्या है। जो मेंबर गए हैं वे बीजेपी के साथ सेटिंग में थे। उन्हें ऐश ओ आराम की जिंदगी चाहिए थी। ये लोग अपने एथिक्स के साथ कॉम्प्रोमाइज कर चले गए। जब जेल में जाने की बात आती है तो लोग पाला बदल जाते हैं। इंडिया में बहुत सीए हैं, लेकिन राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने लीडर बनाया। विधायकों की टूट पर सोनिया मान ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं हैं। विरोधी तो कुछ कहेंगे ही। सिसोदिया ने ये दावा किया था इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है। मनीष सिसोदिया ने X पोस्ट में कहा था- पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है। AAP की मीटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस ने सुनवाई बंद की
    Next Article
    बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे तक ही 2021 के बराबर वोटिंग, फालता में केंद्रीय बलों का लाठीचार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment