Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले पैदल चलना मुश्किल था, अब हालात बदले:ददरौल विधायक अरविंद बोले- 150 सड़कें और 40 पुलिया बनवाई, जनता का प्यार ही असली नंबर

    7 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट से विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को बड़ा बदलाव बताया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब डेढ़ सौ से अधिक सड़कें और 40 पुलिया बन चुकी हैं। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे और अन्य परियोजनाओं को भी बड़ी उपलब्धि बताया। जनता का विश्वास उनके साथ है और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि रहेगा। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। ददरौल की जनता का मेरे प्रति जो प्रेम है, वही सबसे बड़ा आकलन है। 2017 में जनता ने मेरे पिता जी को जिताया और उनके निधन के बाद उपचुनाव में मुझे चुना। उन्होंने जो विरासत छोड़ी, उसे हम आगे बढ़ाते हुए लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। सवाल: चार साल में क्षेत्र में कौन-सा बड़ा कार्य कराया है? जवाब: ददरौल विधानसभा की स्थिति पहले बेहद खराब थी। सड़कों का कोई ढांचा नहीं था और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था। 2017 के बाद लगातार विकास हुआ है। गंगा एक्सप्रेस-वे इस क्षेत्र से होकर निकला है। बरेली मोड़ से जलालाबाद तक फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। दो राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर भी काम जारी है। करीब डेढ़ सौ नई सड़कों का निर्माण हुआ है और लगभग 40 पुलिया बन चुकी हैं, साथ ही एक बड़ा पुल भी बनवाया गया है। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का प्रस्ताव भेजा गया है, डिग्री कॉलेज और 9 करोड़ की लागत से स्टेडियम स्वीकृत हो चुका है। बस अड्डे की भी मंजूरी मिल चुकी है। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है, गांव-गांव तक विद्युतीकरण किया गया है। बंद पड़ी नहरों की सफाई और खुदाई कराई गई है। किसानों के लिए तीन सीड स्टोर भी बनाए गए हैं। सवाल: कौन-सा कार्य अब तक नहीं करा पाए? जवाब: चौहनापुर का पुल मेरी प्राथमिकता में है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया है। इसके अलावा आईटीआई, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और एक इंटर कॉलेज बनवाने की योजना है। सवाल: आगामी चुनाव में क्या आप फिर से टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यह पार्टी तय करती है। पार्टी का जो विश्वास 2017 से मेरे पिता जी और मुझ पर रहा है, हम उसे आगे भी बनाए रखेंगे। हमारा प्रयास है कि 2027 में पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करें। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: यह पूरी तरह पार्टी के विश्वास पर निर्भर करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरक्षक बोले- ड्राइवर ने जानबूझकर फरसा वाले बाबा को कुचला:नागालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस, सीसीटीवी से खुलेगा राज
    Next Article
    सीएम योगी आज नोएडा आएंगे:इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे, 28 मार्च को पीएम मोदी को करना है उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment