Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी 29 अक्टूबर को करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन:संभल में होगा लाइव प्रसारण, 5000 लोग जुटेंगे; डीएम-एडीएम ने तैयारियां देखी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। संभल जनपद के गांव लहरावन चैनज पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा, जहां यूपी सरकार के होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार दोपहर 2 बजे संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उद्घाटन कार्यक्रम तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है और जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं ताकि कोई वाहन प्रवेश न कर सके। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 38.650 किलोमीटर है, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। डीएम ने बताया कि संभल में यह एक्सप्रेस-वे चैनज संख्या 92 और 131 के बीच स्थित है। जनपद में चढ़ने और उतरने के लिए दो मुख्य स्थान निर्धारित किए गए हैं: तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र का गांव खिरनी मोहिद्दीनपुर (चैनज 102) और तहसील चंदौसी के थाना बहजोई का गांव लहरावन (चैनज 103)। इस परियोजना के लिए संभल और चंदौसी के कुल 31 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भूमि के बढ़ते मूल्यों का सीधा लाभ मिला है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए गांव खिरनी में 239 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। भविष्य में 300 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में इस क्षेत्र में मुख्य रूप से मैंथा, आलू, स्ट्रॉबेरी और मोती की खेती होती है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के बढ़ने की प्रबल संभावनाएं हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से प्रमुख शहरों की दूरियां काफी कम हो जाएंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) 160 किलोमीटर दूर होगा, जबकि नोएडा 1.5 घंटे, दिल्ली 2 घंटे, लखनऊ 3 घंटे और बरेली 1.25 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, चंदौसी की एसडीएम नीतू रानी और जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग भी मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में BJP विधायक अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश:उनका पुतला जलाते समय झुलसी थीं, सपा प्रमुख ने हाथ जोड़े तो मुस्कुराईं
    Next Article
    अमांपुर विधायक हरिओम को 64% जनता ने नकारा:भाजपा से कृष्णा राजपूत, सपा से सत्यभान शाक्य पहली पसंद, जानिए बसपा से कौन मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment