Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम के खिलाफ टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा:सपा के कार्यक्रम में जवान से मारपीट का आरोप, गंभीर चोटें आईं

    9 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सपा विधायक के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का विरोध करने पर आर्मी जवान को पीटने का आरोप लगा है। यह घटना गुरुवार को सतरिख थाना क्षेत्र के हासेमऊ गांव में हुई। इसमें जवान को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित सैनिक विकास टीप पिछले 18 सालों से सेना में है। इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें सुनाई दीं। उन्होंने विरोध जताने के लिए माइक लिया, जिसके बाद उनसे माइक छीन लिया गया और मारपीट शुरू हो गई। सैनिक के अनुसार, मारपीट में उनके सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया, जिसके बाद उन्हें इलाज कराना पड़ा। बाद में उन्हें पता चला कि यह कार्यक्रम सपा विधायक सुरेश यादव द्वारा सीसी रोड के उद्घाटन के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम आयोजक शेर बहादुर सिंह ने बताया, विधायक अपने कार्यों की जानकारी दे रहे थे, तभी जवान अचानक पहुंचे और माइक छीनकर कार्यक्रम में बाधा डालने लगे। उन्होंने मारपीट से इनकार करते हुए कहा भीड़ के कारण हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। पीड़ित आर्मी जवान ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीमनगरी में दिखेगी सम्राट अशोक के महल की झलक:राष्ट्रपति कर सकती है भीमनगरी का उद्घाटन, सौ जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
    Next Article
    सात से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना:जनगणना का मई में पहला व फरवरी में चलेगा दूसरा चरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment